Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। 85वें कांग्रेस महाधिवेशन में शामिल होने पहुंची प्रियंका गांधी का स्वागत गुलाब की पंखुड़ी से किया गया. गुलाब का इंतजाम महापौर ऐजाज ढेबर द्वारा किया गया था. एक बीच स्वागत के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल रहा है. जिसमें प्रियंका गांधी के सुरक्षाकर्मी ने रायपुर नगर निगम के महापौर ऐजाज ढेबर को धक्का देते नजर आ रहे है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां ऐजाज ढेबर पर की जा रही है. ट्विटर यूजर कमल साहू ने लिखा – पूरे रायपुर को फ्लेक्स पोस्टर से लादने का इनाम…
K.W.N.S.-रायपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा उभयलिंगी व्यक्तियों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों पर केन्द्रित राष्ट्रीय कार्यशाला सह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में उभयलिंगी व्यक्तियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पुनर्वास और सामाजिक स्थिति संबंधी विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसमें विभिन्न राज्यों एवं छत्तीसगढ़ से लगभग एक हजार अतिथि एवं प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को छोड़कर देश और पार्टी के लिए काम करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि यह देश के लिए कठिन चुनौतियों का समय है, जब भाजपा और आरएसएस सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं. कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि देश की एकता और समानता की धुरी है. हम देश के लिए लड़ते हैं. अब समय आ गया है कि हम जनता की आवाज बनें. धर्म, जाति या भाषा के बजाय हम सबकी आवाज बनें. इससे…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रारूप प्रस्तुत किया. इसे सभी ने हाथ उठाकर समर्थन दिया. संविधान में संशोधन के बाद अब कांग्रेस पार्टी के सभी फॉर्म में पिता के साथ-साथ माता और पत्नी का भी नाम शामिल किया जाएगा. 85वें संशोधन में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 85 संशोधन किए गए हैं. अंबिका सोनी के स्थान पर रणदीप सिंह सूरजेवाला ने संशोधन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमेटियों में 50 प्रतिशत पद महिला, एसटी एससी ओबीसी के साथ-साथ अल्पसंख्यकों…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व लोक निर्माण मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने अटल नगर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के संदर्भ में कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अधिवेशन अटल नगर में चल रहा है। यह भाजपा शासनकाल में बनाया गया है। उन्होंने कहा आज आप भारतीय जनता पार्टी की विकास की सोच, सुंदर सुव्यवस्थित परिकल्पना पर आधारित शहर के अंदर कांग्रेस का अधिवेशन कर रहे हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी सोच है। रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, मंत्रालय बिल्डिंग से लेकर गार्डन तक, जंगल प्रभारी से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम, लॉ यूनिवर्सिटी तक कैसे बनाया…
राज्यपाल ने दो सुविख्यात महिला कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी द्वारा पुरस्कृत किये जाने पर दी बधाई
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण श्रीमती तीजनबाई को संगीत नाटक आकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) एवं सुविख्यात लोक गायिका तथा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति पद्मश्री डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि श्रीमती तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की लोक गायन परंपरा पंडवानी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई। हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश और विदेश में एक नई पहचान देने में उनका अभूतपूर्व योगदान है। उन्होंने कहा कि डॉ. मोक्षदा चंद्राकर का यह…
K.W.N.S.-नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से अपनी सेवानिवृत्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही समाप्त हो सकती है। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन जारी है। शनिवार को अधिवेशन के दूसरे दिन के कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने ये संकेत दिया कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही उनकी राजनीतिक पारी समाप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आई है। इसने साबित कर दिया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद महाधिवेशन की शुरुआत हो चुकी है. पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भाषण होगा, फिर संविधान में संशोधन का प्रस्ताव आएगा. इसके बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबोधन होगा. आज दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा होगी। प्रियंका गांधी के स्वागत में एयरपोर्ट के बाहर की सड़क पर फूल बिछाए गए थे। हाइड्रोलिक सिस्टम से रंग-बिरंगी पंखुड़ियां उड़ाई गई। प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगते रहे। कांग्रेस के 85वें अधिवेशन…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्तमान में समर्थन मूल्य पर 65 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार का यह फैसला वनाचंल के वनवासियों तथा आदिवासियों के हित में अहम् साबित हो रहा है। लघु वनोपजों की संख्या में वृद्धि होने से उनकी आय में भी बढ़ोतरी हुई है। इस तारतम्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में देश का 74 प्रतिशत लघु वनोपज संग्रहित होता है, जो देश में अव्वल…
K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस अधिवेशन स्थल में मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज ध्वजारोहण किया। कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में पार्टी अपने संविधान को बदल सकती है। जैसे पदाधिकारियों की नियुक्ति के नियम, चुनावों में कैंडिडेट्स को लेकर बात, संगठन में पदों के बंटवारे को लेकर नियम। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसे लेकर बताया कि 16 प्रावधानों में बदलाव के प्रस्तावों पर बात होगी। इसके अलावा संविधान के 32 नियम में संशोधन का प्रस्ताव है। CWC में 50 प्रतिशत आरक्षण, दलित, महिलाओं और आदिवासियों को दिया…