Author: admin

`K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में बजट पेश किया। इस बजट में सीएम बघेल ने बेरोजगारों के लिए एक खास ऐलान किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने जा रहे हैं। बता दें ये बेरोजगारी भत्ता 2 साल तक 2500 रुपये की दर से मिलने वाली है। इस ऐलान के बाद लोग सोच में पड़ गए हैं कि बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए आवेदन कैसे करना है। तो चलिए हम बताते हैं। दरअसल, लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने वेबसाइट लांच किया है।…

Read More

`K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे से वापस रायपुर आ चुके हैं। आज वे मनेन्द्रगढ़ दौरे पर हैं। रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चयन की कवायद पर कटाक्ष किया। सीएम बघेल ने कहा कि जो 14 बचे हैं उनका भी इस बार टिकट कटना पक्का है। अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल नंबर बढ़ाने रोज गला खराब करते हैं। उनका टिकट भी कंफर्म नहीं है। सबकी टिकट कटने वाली है। पीएम से मुलाकात पर सीएम ने कहा कि जनगणना, जीएसटी क्षतिपूर्ति, कोयला रॉयल्टी को लेकर चर्चा हुई। रायपुर-भिलाई-दुर्ग मेट्रो को लेकर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कानून व्यवस्था के मामले पर सवाल कहा किये हैं। सोशल मिडिया पर पोस्ट के माध्यम से धरमलाल कौशिक ने तंज भी कैसा हैं। उन्होंने लिखा हैं की “पूरे प्रदेश में अपराधी इस तरह तांडव मचा रहे कि प्रदेश के हर जिलों के थाने में नींबू-मिर्ची बाँधने की जरूरत है। शराब के नशे में हत्या की घटनाएँ इतनी है कि पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रहें, दिनदहाड़े अब पुलिस के एक अफसर की हत्या हो गयी है तो आमजनों की सुरक्षा का तो…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। सेवानिवृत्ति के बाद रखे गए ओवेशन समारोह में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी ने कहा कि यहां आने से पहले मुझे बताया गया था कि छत्तीसगढ़ एक अच्छा राज्य है, यहां लोग अच्छे हैं। आने के बाद मैंने जैसा सोचा था उससे भी अच्छा पाया। जस्टिस गोस्वामी करीब डेढ़ साल छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस रहने के बाद शुक्रवार की शाम सेवानिवृत्त हो गए। हाई कोर्ट परिसर में न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच उनका ओवेशन हुआ। उन्होंने सहयोगी न्यायाधीशों, विधि अधिकारियों, अधिवक्ताओं और अपने स्टाफ को धन्यवाद देते हुए कहा कि…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में संचालित बाल देख-रेख संस्थाओं से बाहर जाने वाले बालक-बालिकाओं के पुनर्वास के लिए इस साल बजट में बड़ा निर्णय लेते हुए उनके लिए मुख्यमंत्री बाल उदय योजना प्रारंभ करने की घोषणा की है। यह योजना प्रदेश के बाल गृहों से बाहर जाने वाले बच्चों के भावी जीवन के लिए सही राह दिखाकर उन्हें स्वावलंबन में मदद करेगी। इसके लिए बजट में 01 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर जाने की आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करते हुये पुनर्वास योजना बनाई गई है…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत प्रदेशभर के हर जिले में एक-एक स्थान पर समारोह के रूप में शुभारंभ के कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ लागू किए जाने की घोषणा उपरांत इसके क्रियान्वयन की तैयारियां जोरो पर है। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने इस तारतम्य में प्रदेश के समस्त कलेक्टर तथा वनमंडलाधिकारियों को पत्र भेजकर जिले में ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ के शुभारंभ…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के सहायक शिक्षकों की हड़ताल लगातार जारी है। अपनी मांगों को लेकर सहायक शिक्षक सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। आज भी अपनी मांगों को लेकर सहायक शिक्षक प्रदर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि आज सूरजपुर जिले के सहायक शिक्षक प्रदर्शन करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षकों की मांग है कि वेतन विसंगति को दूर किया जाए। बता दें कि प्रदेश सरकार ने शिक्षाकर्मियों का शिक्षा विभाग में संविलियन कर दिया है, जिसके बाद वे सहायक शिक्षक बन चुके हैं। लेकिन उनकी मांग है कि रेगुलर शिक्षकों की तरह ही उन्हें भी वेतन भत्ते…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। ईओडब्लू में दर्ज आय से अधिक संपत्ति के केस में पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका रायपुर कोर्ट ने खारिज कर दी है। शुक्रवार को पति-पत्नी की याचिका पर सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने कहा कि आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) को जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने ईओडब्लू को ई-मेल कर पूछा था कि वे बयान के लिए आना चाहते हैं। ईओडब्ल्यू ने 6 मार्च को उन्हें बुलाया था। वे सुबह दफ्तर पहुंच गए और रात तक वहां रहे। उनसे 300 पन्नों में सवाल किए गए। उन्होंने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर माओवादियों ने एक छात्र की हत्या करके उसके शव को गांव में फेंक दिया है। युवक गढ़चिरौली में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी करता था। होली में अपने घर गया हुआ था। माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी के शक में युवक का पहले अपहरण किया और फिर मार डाला। हत्या करके उसके शव को गांव के नजदीक में फेंक दिया। मामला जिले के भामरागढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवक साईनाथ नरोट (26) गढ़चिरौली जिले के नक्सल प्रभावित गांव मर्दूहूर का रहने वाला था। जो पिछले कई सालों से गढ़चिरौली में रहकर पढ़ाई…

Read More

K.W.N.S.-राजिम। छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी प्रयागराज राजिम में स्थित भगवान कुलेश्वरनाथ जी का फाल्गुनी चतुर्थी के अवसर पर फुड़हर के फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिये बाबा कुलेश्वरनाथ के मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्त भारी संख्या में सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिये मंदिर पहुंच रहे हैं। साथ ही हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय व श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप करते हुए बाबा का जयघोष भी कर रहे है। बाबा की ये अद्भुत तस्वीर मंदिर के सहायक पुजारी महंत मोहननाथ योगी ने हमे उपलब्ध करायी है।

Read More