Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-जांजगीर चांपा। पीथमपुर में इस वर्ष भी धूमधाम के साथ रंगपंचमी मनाई गई. कलेश्वर नाथ बाबा के मंदिर से शाम 4 बजे चांदी की पालकी में सवार होकर पंचमुखी शिव जी की बारात निकाली गई. इस बारात में नागा साधुओं के साथ वैष्णव संप्रदाय के संत शामिल हुए. वहीं स्थानीय युवा भी बारात मे जमकर झूमे। पूर्व विधायक मोती लाल देवांगन ने बताया कि “वे खुद 60 साल से मंदिर दर्शन करने आ रहे हैं और अपनी बेटी की विवाह के लिए भी बाबा कलेश्वर नाथ की पूजा की थी.” पीथमपुर के कलेश्वर नाथ बाबा के इस सवारी की…
K.W.N.S.-रायपुर। मोटरसाइकिल के पैनल बोर्ड में एक दूध नाग सांप के घुस जाने का वीडियो वायरल हो रहा है. पूरा मामला आरंग के रसनी गांव है. जहां पर मोबाइल दुकान के सामने खड़े मोटरसाइकिल के मीटर पैनल बोर्ड में अचानक सफेद दूधिया नाग सांप दिखाई दिया, जिसे देखकर मोटरसाइकिल चालक और आसपास खड़े लोग भयभीत हो गए। वहीं मामले की जानकारी आनन-फानन में लोगों ने रायपुर वन विभाग की टीम को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ा. पूरी घटना वहां पर लगे…
K.W.N.S.-रायगढ़। रायगढ़ की जीवनरेखा केलो नदी पर बन रही केलो वृहत सिंचाई परियोजना से जिले में व्यापक स्तर पर सिंचाई की सुविधा किसानों को मिलेगी। इस विशाल परियोजना की शुरुआत 2009 में हुई थी। इसकी लागत 891 करोड़ रुपए है। इसमें केलो डैम के निर्माण के साथ ही मुख्य नहर, शाखा और वितरक नहरों का निर्माण शामिल है। केलो डैम की क्षमता 61.95 मिलियन क्यूबिक मीटर है। इस परियोजना के पूरे होने से 175 गांवों के 22 हजार 810 हेक्टेयर को सिंचाई सुविधा मिलेगी। जिसमें रायगढ़ जिले के 167 गांवों की 21 हजार 596 हेक्टेयर और सक्ती जिले के…
K.W.N.S.-मंगलवार का दिन भक्तों के लिए काफी अहम होता है। आज का दिन रामभक्त हनुमान जी की पूजा के लिए है। आज आप सुंदरकांड के श्लोकों का पाठ करते हैं, तो हनुमान जी आप पर प्रसन्न होंगे। उनकी कृपा से आपके सब काम पूर्ण होंगे। मंगलवार को जन्मे पवनपुत्र हनुमान जी संकटमोचन हैं। वे आपके सभी संकटों को दूर करते हैं और मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आज इन 3 सुंदरकांड के श्लोकों से करें बजरंगबली की आराधना श्रीरामचरितमानस में तुलसीदास जी ने सुंदरकांड (Tuesday Sunderkand) में वीर बजरंगबली के पराक्रम और साहस का वर्णन किया है। आज ज्येष्ठ माह…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित ‘विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत राजकीय गमछे और औषधीय महत्व वाले सीता अशोक के पौधे से किया…
K.W.N.S.-सुकमा। जिले के एक नक्सल प्रभावित इलाके में पुष्पा फिल्म की ही तरह तस्करों ने सागौन लकड़ी को तालाब में पानी के अंदर छिपा कर रखा था। साथ ही जंगल में भी एक ठिकाने पर सेफ रखा हुआ था। जिसकी भनक वन अमले की गोपनीय टीम को लगी। फिर पूरे 2 दिन यानी 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने 25 लाख रुपए की इन बेशकीमती लकड़ियों को बरामद कर लिया। मामला सुकमा वन परिक्षेत्र का है। दरअसल, वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फूलबगड़ी और मुरतोंडा बीट में सागौन लकड़ियों की कटाई कर…
K.W.N.S.-अंबिकापुर। शहर के मनेंद्रगढ़ रोड स्थित एक व्यवसायी से ऑनलाइन 76 हजार 566 रुपए की ठगी हो गई। पुलिस ने बताया कि मनेंद्रगढ़ रोड निवासी अनिल बसंल का पानी टंकी, पाइप और इससे संबंधित अन्य सामान का कारोबार है। उनके मोबाइल पर एक नंबर से दो दिन पहले सैनिक स्कूल में पानी टंकी और कुछ पाइप की सप्लाई के लिए ऑर्डर के नाम पर फोन आया। इसके बाद फोन करने वाले ने पेमेंट ऑनलाइन क्यूआर कोड से करने की बात की। उसने वाट्सएप पर अपना पहले फोन पे नंबर भेजा, फिर क्यूआर कोड भेजा। फिर ट्राॅयल के नाम…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल का पांचवां बजट पेश किया है। प्रदेश के सभी वर्गाें के लोगों को ध्यान में रखकर इस बजट को तैयार किया गया है। बजट में युवाओं से लेकर बुजुर्गा और महिलाओं तक सभी के लिए विशेष प्रावधान किया है। स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए भी मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों की संख्या को बढ़ाने के साथ कुछ चयनित महाविद्यालयों में भी आगामी सत्र से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण शुरू करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को…
K.W.N.S.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गौ मांस कटिंग करने और बेचने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईवोल्टेज विरोध शुरू कर दिया। मामला शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हरदी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के हरदी गांव में कुछ लोग गौ मांस कटिंग और बेचने का काम कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग वहां पहुंच गए। फिर हिंदूवादी संगठन के नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में गर्म बहस हुई। इसके बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता 5 लोगों को पकड़कर थाना ले गए।…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम भी उपस्थित हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत राजकीय गमछे और औषधीय महत्व वाले सीता अशोक के पौधे से किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने दायित्वों का…