Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम वाले 5 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देना और गंभीर रूप से बीमार एक श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 2 लाख देने की घोषणा – सीएम ने ट्वीट कर कहा, महासमुंद जिले के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में कार्यरत 5 श्रमिकों की मृत्यु का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों…
K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा में आज तबीयत की जानकारी देते हुए विधायक धरमजीत सिंह भावुक हुए. उनके तबीयत खराब होने को लेकर विधायकों की टिप्पणी से वे आहत भी हुए. धरमजीत सिंह ने कहा, अपनी लकीर बड़ी करनी चाहिए. किसी की लकीर मिटाकर कोई बड़ा नहीं हो सकता. जनता की अदालत में जाएंगे. टिप्पणी को लेकर सदन में विधायक अजय चंद्राकर, विधायक शैलेश पांडेय, विधायक देवेंद्र यादव ने ढांढस बंधाया. इससे पहले धरमजीत सिंह ने कहा कि अपनी लकीर बड़ी करनी चाहिए. किसी की लकीर मिटाकर कोई बड़ा नहीं हो सकता. बजट पर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा, बजट असंतुलित है,…
K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर में निर्माणाधीन तीन मंजिला काम्प्लेक्स से सेट्रिंग प्लेट निकालते ही पुरानी दीवार अचानक ढहकर गिर गई। इस हादसे में तीन बाइक मबले में दब गई। वहीं, राहगीर बाल-बाल बच गए। राहत की बात है कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। मसानगंज स्थित आकाश ट्रेडर्स के सामने शैल वस्त्रालय के संचालक का तीन मंजिला काम्प्लेक्स है, जहां निर्माण कार्य चल रहा है। इस काम्प्लेक्स के सामने दो पुरानी दुकानें थी, जिसकी दीवारें जर्जर हो चुकी थी। वहीं, निर्माणाधीन काम्प्लेक्स में छत ढलाई के लिए सेट्रिंग लगाया…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में सर्वाेदय महायज्ञ सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को कबीरधाम जिले के ग्राम गण्डई खुर्द में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सेवा समिति के कृपाराम चन्द्रवंशी, रवि कुमार चंद्रवंशी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक धनेन्द्र साहू के नेतृत्व में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर 9 वर्षीय मास्टर जसराज सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मास्टर जसराज का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में डिवीजन एवं मल्टीप्लिकेशन के सवालों का सबसे तेज जवाब देने के लिए दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री ने मास्टर जसराज को उनकी इन उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मास्टर जसराज के पिता तरसेम सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि जसराज ने 2 मिनट…
K.W.N.S.-रायपुर। मध्यान्ह भोजन को पोषक बनाने के दावों में कितनी हकीकत है इसकी पोल समय-समय पर खुलती रहती है। इस बीच मध्यान्ह भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत भी लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला किसी सुदूर के ग्रामीण स्कूल का नहीं अपितु राजधानी रायपुर के एक नामी स्कूल का है। बता दें कि रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित श्री गुजराती स्कूल में पहली से पांचवी तक के बच्चो को जो मध्यान्ह भोजन दिया जा रहा था, उसमें कीड़े निकले हैं। गंभीर बात यह है कि इस तरह की यह पहली शिकायत नहीं है। पहले भी तीन से…
K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के शुन्यकाल में आज भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिला बदर की कार्रवाई का मुद्दा उठाया। सदन में चेतावनी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर, उन पर जिला बदर की कार्रवाई कर उनकी आवाज दबा देंगे, उनके नेतृत्व में हो रहे जन आंदोलन को कुचल देंगे, वह अपनी गलतफहमी दूर कर ले। ऐसी सोच रखने वालों की ही मानसिकता को हम कुचल कर रख देंगे। हमारा कार्यकर्ता कमजोर नहीं है। बृजमोहन ने सदन में सरकार से पूछा…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा गरमाया हुआ है. मंगलवार को प्रदेशभर के अनियमित कर्मचारी नियमितीकरण सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा घेराव करने निकले. बूढ़ा तालाब धरना स्थल से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी विधानसभा का घेराव करने सड़कों पर जद्दोजहद करते दिखे. इस बीच अनियमित कर्मचारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई. वहीं अनियमित कर्मचारियों ने कहा कि ये तो ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है. साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी। स्मार्ट सिटी ऑफिस के पास बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोका. इस बीच अनियमित…
CG राज्य वन विकास निगम ने लाभांश और लीज रेंट की 3.51 करोड़ की राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा
K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में वन मंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेन्द्र बहादुर सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की वर्ष 2021-22 के लाभांश 3.51 करोड़ रूपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री संजय शुक्ला एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ए.के. भट्ट उपस्थित थे।…
K.W.N.S.- दुर्ग। बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले शिक्षा विभाग के एक बाबू को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने होली के दिन महिला को तेजाब से जलाने की धमकी दी और भिलाई के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले महिला ने मोहन नगर थाने पहुंचकर महिला ने0 शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने धारा 342, 366, 376, 377, 506(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी सुनील महोबे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनील…