Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आज विधानसभा का घेराव करने जा रही है। मोर आवास मोर अधिकार का नारा बुंलद करने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर छत्तीसगढ़ के नामचीन भाजपा के नेता घेराव का नेतृत्व करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भूपेश जी आप प्रधानमंत्री आवास पर भ्रम फैलाना बंद करिए यह धर्म युद्ध है। आज जनता अपना हक मांगने विधानसभा घेरेगी। भूपेश जी आप जानते हैं कि 2011 की जब सर्वे सूची बनी थी उस समय केंद्र में आपके आकाओं की सरकार थी। आप अपनी यूपीए सरकार के सर्वे…
K.W.N.S.-बलरामपुर। जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में आज डूमरकी ढाबा के पास बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं चालक को काफी ज्यादा चोटें आई हैं। बस में लगभग 20 यात्री सवार थे उन्हें मामूली चोटें आई हैं। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद तत्काल यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल यात्रियों को पुलिस की टीम ने दूसरे बस में शिफ्ट किया, वहीं चालक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भिजवा दिया है। तेज…
K.W.N.S.-महासमुंद। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल एवं आमजनों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन कार्यक्रम में 45 आवेदकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, ओ.पी. कोसरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जनदर्शन में बसना विकासखण्ड के ग्राम कर्राभौना निवासी कृष्टो ने प्रधानमंत्री…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सुपेबेड़ा की गूंज एक बार फिर सुनाई दी है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक डमरूधर पुजारी ने प्रश्नकाल के दौरान यह मामला उठाया। पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए अब तक टेंडर नहीं कर पाने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार को विपक्ष ने घेर लिया। विपक्ष ने सरकार पर लोगों को साफ पानी तक नहीं पिला पाने का आरोप लगाया। पीएचई मंत्री ने ऐलान किया कि 1 महीने में टेंडर होगा और शीघ्र काम शुरू होगा। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया।…
K.W.N.S.-दुर्ग। पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम और नशामुक्ति के संदेश को लेकर छत्तीसगढ़ की यात्रा पर निकले शिक्षक संतोष गुप्ता दुर्ग पहुंच चुके है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में जैविक खेती और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए हरियाली अभियान पर काम कर रहे हैं। मेरी मंशा है कि साइकिल के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को जागरूक करूं। उन्होंने बताया कि साइकिल से प्रदूषण की रोकथाम होती है और अच्छी सेहत बनती है। उन्होंने बताया कि वे हर दिन अपने स्कूल 40 किमी साइकिल से ही जाते हैं। अभी छत्तीसगढ़ भर में साइकिल से निकलेंगे और हर…
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर के जंगल में शिकारियों ने छह जंगली बिल्ली और दो कबर बिज्जू को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर जंगली जानवरों का शिकार करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मामला सीपत वन परिक्षेत्र के सोंठी सर्किल का है। वन विभाग के अफसरों को जानकारी मिली कि बिटुकला के जंगल में कुछ लोग घूम रहे है और वन्य प्राणियों का शिकार कर रहे हैं। खबर मिलते ही अफसरों ने टीम को सर्चिंग कर घेराबंदी करने के निर्देश दिए। इस…
K.W.N.S.-जशपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्वी छोर में बसे जशपुर जिले के सुदूर गांव से बड़ी खबर आई है. छोटे से गांव तपकरा का एक छात्र प्रशांत साय पैंकरा का आईपीएल में मुंबई टीम के लिए चयन हुआ है. आईपीएल के लिए मुंबई टीम में इस होनहार खिलाड़ी का फिलहाल सपोर्टिंग प्लेयर्स के रूप में चयन हुआ है, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को इस खिलाड़ी का जल्द ही सफलता की उंचाइयों पर पहुंचने की उम्मीद है। आईपीएल में चयन होने के बाद यह खबर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है. इस खबर की पुष्टि के बाद प्रशांत के घर उन्हें…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 4 लाख रूपए का करेंगे भुगतान
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 7 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 फरवरी से 28 फरवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 25 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1.65 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.14 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठान न सिर्फ अपनी सहभागिता निभा रहे हैं बल्कि…
K.W.N.S.-महासमुंद। जिला मुख्यालय से दूर स्थित गांव गढ़फुलझर में बीती रात ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए 6 श्रमिकों में से 5 की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी शवों को इस वक्त पोस्ट मार्टम के लिए रखा गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है। घायल एक श्रमिक की हालत भी गम्भीर बताई जा रही है। उपचार के लिए उन्हें बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की है। ग्रामीण सूत्रों और पुलिस के अनुसार गांव में कुंज…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के महामंत्री और कोरबा जिला के संगठन प्रभारी गोपाल थवाईत का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे। गोपाल थवाईत ने मंगलवार देर शाम अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ पड़ी। गोपाल थवाईत छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरण दास महन्त के बेहद करीबी मित्र थे। स्पीकर महंत ने ट्वीट कर लिखा – मेरे प्रिय मित्र व पारिवारिक सदस्य बड़े भाई छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कोरबा जिला प्रभारी श्री गोपाल थवाईत जी के…