Author: admin

K.W.N.S.-महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम से सरकारी अस्पतालों में हर वर्ग के लोगों का मुफ्त में इलाज होगा। भूपेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम बनाई है। मरीजों का ओपीडी और वार्ड में इलाज, ब्लड व रेडियो डायग्नोस्टिक जांच से लेकर ऑपरेशन तक सब कुछ मुफ्त किया जाएगा। संसदीय सचिव चंद्राकर ने यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का आभार जताया है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने बताया कि यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम के तहत एक जून…

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। बुधवार की सुबह गीदम रोड की ओर से जगदलपुर की ओर आ रही एक ट्रैक्टर चालक कार चालक की लापरवाही की चलते ही ट्रक में जा घुसा। सबसे बड़ी बात यह थी कि ट्रक सडक़ किनारे खड़ा था, नहीं तो एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था। घटना के बारे में जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि गीदम रोड सूर्या महाविद्यालय के पास लगभग 11 बजे ट्रैक्टर जो बस्तर परिवहन संघ की ओर से जगदलपुर आ रही थी, उसी दौरान एक कार चालक के द्वारा बिना देखे सडक़ किनारे खड़ी अपनी कार का दरवाजा को…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 1 अप्रैल 2023 से प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रुपए प्रतिमाह की दर से बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की गई है। इस संबंध में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा योजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश जारी कर दिया गया है। संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ रायपुर ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए निर्धारित मापदण्ड एवं शर्तों के अनुसार बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है। शिक्षित बेरोजगारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजस्व के सभी प्रकार के लंबित मामलों को तेजी से निराकरण करने के निर्देश उपरांत कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी की लगातार मॉनिटरिंग और निर्देशों के बाद जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण लगातार जारी है। कलेक्टर के लगातार मॉनिटरिंग से लंबे समय के बाद जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों की संख्या तेजी से कम हुई है। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने समय-समय पर राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर नए दर्ज होने वाले प्रकरणों को मिलाकर शेष बचे लंबित प्रकरणों की संख्या को जल्द से जल्द कम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर श्री…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा है कि आयुष विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में चिकित्सा पाठ्यक्रम के संचालन का काम अब निजी विश्वविद्यालयों को दिया जाना अनेक विसंगतियों को जन्म देगा। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि आज पैरामेडिकल कोर्स का संचालन निजी विश्वविद्यालयों को सौंपे जाने के बाद भविष्य में संपूर्ण चिकित्सा पाठ्यक्रम के संचालन की मांग निजी विश्वविद्यालय करने लगेंगे जिससे चिकित्सा पाठ्यक्रम के संचालन में विश्वसनीयता का संकट तो उत्पन्न होगा ही, साथ ही निजी विश्वविद्यालयों में इस पाठ्यक्रम के संचालन में गिरावट की आशंकाएँ प्रबल होंगी। इस संबंध…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है, जिसकी तैयारी में सभी राजनीतिक दलों के नेता जुट चुके हैं। चुनाव वर्ष के चलते पक्ष विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यरोप का दौर शुरू हो चुका है तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेता सरकार को उनके अधूरे वादे याद दिलाने लगे हैं। इसी कड़ी मे पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर भूपेश सरकार पर निशाना साधा है। अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर कहा है कि छत्तीसगढ़ में कल विधानसभा की अनुदान मांगों में यह स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार शराबबंदी नहीं करने जा रही…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने आज से प्रारंभ हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष के पावन नवरात्रि व हिन्दू नववर्ष की छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त भक्तजनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे भारत देश में हिन्दू नववर्ष को त्यौहार की भांति बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाता है, यह पावन दिवस हिन्दू धर्म में बहुत महत्व रखता है। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान ब्रह्मा ने इस पूरी सृष्टि की रचना की थी। 22 मार्च 2023 से विक्रम संवत् 2080 को प्रारंभ हो…

Read More

K.W.N.S.-दिल्ली। अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 6.6 तीव्रता का भूकंप आने के बाद मंगलवार रात दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए। शक्तिशाली भूकंप रात 10 बजकर 17 मिनट पर आया। भूकंप के झटकों के बाद दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं, भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद कांग्रेस सांसद दीपक बैज भी जान बचाकर कमरे से भाग निकले। दीपक बैज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए चंद सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं…

Read More

K.W.N.S.- नारायणपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत हाई स्कूल खेल मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत् 250 जोड़ों का विवाह किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा जो भी ईच्छुक एवं पात्र हितग्राही हैं वे जिला परियोजना कार्यालय एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर 23 मार्च तक आवेदन कर सकते है। इस संबंध में कलेक्टर ने सभी प्रकार की व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांनतर्गत प्रदाय की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता सही हो और जिस समुदाय का जोड़ा हो उसका विवाह उसी के…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। 2 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी नुतन मेहेर एवं निबास मेहेर को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत स्थित गांधी उद्यान के पास दो व्यक्ति अपने पास रखे बैग में गांजा रखे है और बिक्री करने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहरध्अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के…

Read More