Author: admin

K.W.N.S.-कवर्धा। महाराष्ट्र के पुणे में 21वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स का आयोजन किया गया. ये प्रतियोगिता छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में 17 से 20 मार्च तक पैराओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से किया गया. इस चैंपियनशिप मं कवर्धा की दिव्यांग एथलीट छोटी मेहरा और सुखनंदन निषाद ने तीन गोल्ड और 1 कांस्य पदक जीता है. इस प्रतियोगिता में 28 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हुए. जिसमें छत्तीसगढ़ से 8 दिव्यांग खिलाड़ी, कोच, मैनेजर सहित कुल 11 सदस्यीय टीम ने इसमें हिस्सा लिया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एफ 42 कैटेगरी के 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में कवर्धा…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सूरत कोर्ट के फ़ैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा है कि, देश में कानून से बड़ा कोई नहीं है। डा. सिंह ने कहा कि, अब तक राहुल गांधी बड़बोलापन दिखाते रहे हैं। इस फैसले से राहुल गांधी को सबक लेना चाहिए। उनहोंने कहा कि, कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने में लगी है। डा. रमन ने कहा कि, ये फ़ैसला नज़ीर बनेगा कि, राजनीतिक शुचिता कैसी होनी चाहिए। उधर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, देश मे इमरजेंसी जैसे हालात हैं। श्री…

Read More

K.W.N.S.-जशपुर। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जशपुर नगरपालिका में मुख्यमंत्री घोषणा मद सहित अन्य कार्यों में करोड़ों रुपए राशि की बंदबाट करने के गंभीर मामले सामने आने पर जांच के लिए उच्च अधिकारियों की समिति गठित की है. कलेक्टर ने नगर पालिका जशपुर की सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है. जशपुर नगरपालिका में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से दस्तावेजों के साथ शिकायत की जा रही थी. कलेक्टर ने जशपुर नगर पालिका सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो के पीआईसी मेंबर के बैठक के बिना…

Read More

K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के बचेली थाने के पास बीती रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने एक जेसीबी मशीन और एक ट्रक को आग लगाने की कोशिश की है. जिसका इस्तेमाल रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के लिए किया गया था. फ़िलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. इस घटना में रेलवे ट्रैक दोहरीकरण कार्य में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन और लौह अयस्क के परिवहन के लिए प्रयुक्त एक ट्रक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए. मुठभेड़ की पुष्टि छत्तीसगढ़ पुलिस ने की है।

Read More

K.W.N.S.-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रहने वाले संतोष गुप्ता एक शिक्षक हैं. संतोष समय-समय पर साइकिल से जागरूकता यात्रा निकालते रहते हैं. इस बार भी संतोष मुंगेली जिले से अपनी साइकिल यात्रा पर निकल चुके हैं. संतोष इस बार प्रदूषण और नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। नशामुक्ति, फिट शरीर और फिजूलखर्ची रोकने का संदेश लेकर मुंगेली के युवा शिक्षक संतोष गुप्ता प्रदेश के सभी 33 जिलों की साइकिल यात्रा पर निकले हैं. 10 दिन पहले उन्होंने मुंगेली से यात्रा प्रारंभ की और बुधवार को लगभग 1800 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर गरियाबंद पहुंचे.…

Read More

K.W.N.S.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही में महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. जिस वक्त हमला हुआ उस समय घर पर कोई नहीं था.वहीं पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि चोरी की नीयत से घुसे आरोपी ने महिला पर हमला किया है। गौरेला के केंवची गांव में सुशीला ठाकुर अपने घर में अकेली रहती है.जो, किराना दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करती है. बुधवार सुबह जब घर पर काम करने वाले पहुंचे तो उन्होंने देखा सुशीला बिस्तर पर अचेत पड़ी है. शरीर के आसपास काफी खून था. लोगों ने इसकी सूचना सरपंच को दी.सरपंच…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल से दो दिन के प्रवास पर बस्तर आ रहे हैं। उन्हें अपनी ताकत दिखाने दौरे के पूर्व नक्सलियों का उत्पात जारी है। नक्सलियों ने किरंदुल में पोकलेन और बचेली में ट्रक को जलाया । सैकड़ो की तादाद में पर्चे भी फेंके। वही नारायणपुर जिले में भी माओवादियों ने सीसी सड़क के निर्माण कार्य में लगी वाहनों में आगजनी कर दी है। ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे माओवादियों ने एक ट्रैक्टर, पिकअप समेत मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया है। साथ ही यहां काम कर रहे मजदूरों को निर्माणकाम बंद करने धमकी…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। नशे के विरुद्ध निजात अभियान जारी है. जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा और शराब बिक्री करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही आरोपियों कब्जे से अलग-अलग 5 प्रकरणों में 86.500 किलो गांजा और 1 प्रकरण में 12 लीटर महुआ शराब साथ ही कार और मो.सा. जब्त की गई है. एक अन्य मामले में नाबालिग पीड़िता को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सीपत पुलिस ने अवैध डीजल के विरुद्ध कार्यवाही की है. आरोपी के घर से 500 लीटर चोरी का डीजल जब्त की…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से मृतात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोककुल परिजनों को इस दुखद घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी का जन्म 4 अगस्त 1934 को इंदौर में हुआ था। उन्होंने 1955 में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश किया। 1963 में कार्यकारी संपादक का कार्यभार संभाला बाद में लंबे अरसे तक नईदुनिया के प्रधान संपादक भी रहे। वर्ष 1965 में उन्होंने पत्रकारिता के विश्व प्रमुख संस्थान थॉम्सन फाउंडेशन, कार्डिफ (यूके) से स्नातक की…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संवित पात्रा अब से कुछ देर पहले रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वे ओडिशा के नुआपड़ा में आयोजित कार्यक्रम के लिए जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने स्वागत किया और छत्तीसगढ़ की राजनैतिक परिस्थितियों, मीडिया के विषयों पर चर्चा की।

Read More