Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। भेंट-मुलाकात के लिए शुक्रवार को दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नये भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के मद्देनजर नये स्कूल भवन में स्मार्ट क्लास रुम, एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी और सुसज्जित लैब बनाए गए हैं। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने स्कूल के बच्चों से बातचीत की और एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रुम और भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया। स्कूल परिसर में एक करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से नये भवन के साथ ही नया स्मार्ट क्लास रुम,…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में खेमाशुलि (Khemasuli) रेलवे स्टेशन में दिनांक 05 अप्रैल, 2023 से रेल रोको आंदोलन चल रहा है । इसके के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ! जिसकी जानकारी इस प्रकार है ! 07 अप्रैल को रद्द होने वाली गाडियाँ – 01. दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ! 02. दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को कुर्ला से रवाना होने वाली 12101 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ! 03. दिनांक 07अप्रैल , 2023 को कुर्ला…

Read More

K.W.N.S.-बॉलीवुड लीजेंड जीतेंद्र (Jeetendra) का आज जन्मदिन है। वो 7 अप्रैल को अपना 79वां सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीते जमाने के सुपरस्टार जीतेन्द्र का जन्म आज ही के दिन 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। पहले जीतेन्द्र को रवि के नाम से जाना जाता था। उन्हें खास तौर पर उनके डांस के लिए जाना जाता है। वो एक मिडल क्लास फैमली से ताल्लुक रखते थे। एक मिडल क्लास फैमली का लड़का लाखों दिलों की धड़कन बन गया। मुंबई के गोरेगांव में हमेशा लड़कों का एक ग्रुप फिल्मों को फर्स्ट शो देखता था। फिल्म देखने के बाद वो…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार रामराज्य की दिशा में आगे बढ़ रही है। गृहमंत्री अमित शाह टीवी इंटरव्यू में कहा कि देश अंबेडकर के संविधान के अनुसार चल रहा है। जितने लोग हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं, उन्हें अमित शाह का घेराव कर देना चाहिए। भूपेश ने कहा कि हिंदू राष्ट्र कोई छत्तीसगढ़ से तो लागू नहीं होगा। या किसी और राज्य से लागू नहीं होगा। यह तो पूरे देश में लागू होगा। गृहमंत्री जी ने जो बयान दिया है, उसके बारे…

Read More

K.W.N.S.-हमारे राजनेता अपने आप को आत्म-मूल्य के कंबल में क्यों लपेटते हैं? वे ‘सर्व-महत्वपूर्ण’ क्यों महसूस करते हैं या स्वयं की छवि को ‘अपराजेय’ और ‘कुछ विशेष’ के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं? हम सभी साधारण नश्वर या ‘मैंगो पीपल’, जैसा कि हमें कुछ समय पहले एक राजनीतिक राजवंश के ‘दामाद’ द्वारा वर्णित किया गया था, को यह महसूस करने की आवश्यकता है कि ये ‘आत्म-महत्वपूर्ण लोग’ – या बल्कि आत्म-सम्मान से कम – डॉन ‘ देश में दूसरों या प्रणालियों का सम्मान न करें। देश के 14 विपक्षी दलों ने जिस तरह से नरेंद्र मोदी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. प्रदेश में शराबबंदी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं कोई ऐसी घोषणा नहीं करूंगा, जिससे लोगों की जान जाए. दरअसल, दुर्ग में भेंट मुलाकात में सीएम भूपेश ने जनता से संवाद के दौरान शराबबंदी की मांग पर कहा कि मैं कोई ऐसी घोषणा नहीं करूंगा, जिससे लोगों की जान जाए. जब लॉकडाउन में शराब बंदी नहीं हो सकी तो अब कैसे होगी. सीएम भूपेष बघेल ने कहा कि लॉकडाउन में लोग नशीली दवाई और स्प्रिट पीकर मर रहे…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया को फिलहाल राहत नहीं मिली है। पिछले 3 तारीखों में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो पाई है। अब अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होने वाली है। उल्लेखनीय है कि ईडी ने कोयला लेवी वसूली को लेकर कुछ कोयला व्यापारियों और अधिकारियों के घर छापा मारा था। छापामार कार्रवाई के बाद चौरसिया को भी गिरफ्तार किया गया जो उस समय मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव थीं। गिरफ्तारी के बाद से ही वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और सिद्धार्थ अग्रवाल…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दुर्ग शहरी विधानसभा के ग्राम गंजमंडी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है. जयश्री ने बताया कि भाई बारहवीं में पढ़ता है। उन्हें इंजीनियर बनाना है। जयश्री खुद भी ग्रेजुएट हैं और अभी एमए की पढ़ाई कर रही है। उनके माता-पिता दोनों नहीं है। लखन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री से मदद मांगते हुए बताया कि हैदराबाद में उनका ऑपरेशन होना है, इसमें 8 लाख का खर्च होगा। मुख्यमंत्री ने “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना” के तहत (20 लाख रुपए तक) लखन का इलाज करवाने की घोषणा की है। गीता राजपूत के सवालों का…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस सरकार द्वारा एक वर्ष में 15 हजार करोड़ की शराब बेचने पर विधायक और भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा – कांग्रेस सरकार की शराबबंदी को लेकर बनाई गई समितियां सरकारी पैसे पर भ्रमण कर रही है और राज्य सरकार शराब बेचने के कीर्तिमान बना रही है। कांग्रेस दुनिया की सबसे झूठी पार्टी है। कांग्रेस के 2018 के वादे धान का समर्थन मूल्य- 2500 रुपए प्रति क्विंटल छत्तीसगढ़ में शराबबंदी पूर्ण शराबबंदी की घोषणा किसानों की कर्ज माफी 10 दिन के भीतर कर्जमाफी का वादा किसानों को पेंशन 60 साल से ज्यादा उम्र के किसानों को पेंशल…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के दुर्ग शहर विधानसभा के वार्ड क्रमांक. 39 पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां सोनकर भवन के पास स्थित पुनुराम सोनकर एवं उनके परिवार के आतिथ्य में भोजन के लिए उनके घर पहुंचे, जहां सोनकर परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री का तिलक-आरती एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। यहां भोजन में मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ी व्यजन परोसे गए, मुख्यमंत्री ने यहां अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चखा, मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ मुनगा, बैगन बड़ी और सेमी, लाल भाजी, परवल आलू, जिमिकांदा…

Read More