Author: admin

K.W.N.S.-धमतरी। नगरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सांकरा को राष्ट्रीय स्तर पर दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। ग्राम पंचायत सांकरा को यह पुरस्कार स्वस्थ पंचायत की श्रेणी में प्रदान किया गया है। जिले के कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए सांकरा पंचायत को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। इस संबंध में बताया गया है कि दीनदायाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार (डीडीयू पीएसवीपी) के तहत स्वस्थ पंचायत श्रेणी में स्वास्थ्य संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद पंचायत नगरी की सर्वाधिक…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात में क्षेत्रवासियों को 33 करोड़ 83 लाख रुपए के विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें तीन करोड़ 82 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और 30 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुर्सीपार के मोहन लाल जैन शासकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित भेंट-मुलाकात में भिलाई नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 40 लाख रुपए के शेड निर्माण, 14 लाख 25 हजार रुपए के मंच निर्माण व लाइटिंग कार्य, 54 लाख रुपए के भवन निर्माण, दो करोड़ 20 लाख…

Read More

K.W.N.S.-भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है. मुख्यमंत्री से बात करते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाली उज्ज्वला साहू ने स्कूल में इंग्लिश मीडियम में आर्ट्स की पढ़ाई शुरू करने की अपील की है, मुख्यमंत्री ने इस बात पर सहमति दी है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा बारहवीं की छात्रा प्रज्ञा सिंह ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में आधुनिक सुविधा से युक्त स्मार्ट क्लास, हाईटेक लैब, लाइब्रेरी है, स्कूल में हायर शिक्षा प्राप्त शिक्षक उपलब्ध हैं। फ्री ऑफ कॉस्ट में…

Read More

K.W.N.S.-रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में रायगढ़ जिले में पिछले दो माह में 375 नजूल प्रकरण निराकृत किए गए हैं। जिससे शासन को 8.31 करोड़ रुपए की राजस्व आय मिली है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिले में अपनी पदस्थापना के साथ ही राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता में रखा है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों की बैठकें ली और लंबित सभी मामलों की एक-एक कर समीक्षा की। जिसका परिणाम रहा कि पिछले दो माह में ही इतने व्यापक स्तर पर मामले निराकृत हुए। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने नगरीय क्षेत्रों में शासकीय नजूल भूमि का…

Read More

K.W.N.S.-कवर्धा। कवर्धा विधानसभा में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव राकेश कश्यप ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश किया और कांग्रेस पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने पार्टी कार्यालय में गमछा पहनाया और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस में कांग्रेसियों का कोई सम्मान नहीं हो रहा है। इसलिए भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। बता दें कि भाजपा विधानसभा चुनाव में किस चेहरे पर जाएगी, इस पर सहमति नहीं है। भाजपा ने ओबीसी नेता अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष और नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाया। पूर्व सीएम…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेश के अभी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा के गुरुनानक जी सरोवर के समीप मिलेट्स कैफे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक देवेन्द्र यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मिलेट्स कैफे खुलने के बाद अब यहां के लोगों की थाली में पौष्टिक व्यंजन उपलब्ध होंगे, लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन मिलने के साथ ही एक स्वस्थ छत्तीसगढ़ का सपना भी साकार हो सकेगा।

Read More

K.W.N.S.-सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कार और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी सवार उछलकर कार में जा गिरा. इसके बाद ट्रक ने स्कूटी को ठोकर मारा. इससे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में युवक को गंभीर चोट आई है. यह घटना भटगांव के मुख्य मार्ग की है. बताया जा रहा कि ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ है. कल दोपहर की सीसीटीवी फुटेज आने के बाद घटना का खुलासा हुआ है. कार चालक बिलासपुर से सारंगढ़ जा रहे थे, इसी दौरान कार…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्याे की सौगात दी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिले में 78 करोड़ 27 लाख से अधिक के विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 10 करोड़ 71 लाख 11 हजार रूपए के 24 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 37 करोड़ 26 लाख 8 हजार रूपए के भूमिपूजन तथा 30 करोड़ 30 लाख 51 हजार रूपए के 6249 कार्याे का सामग्री भी वितरित किए। मुख्यमंत्री बघेल ने लोकार्पण हेतु मछली पालन विभाग के तीन कार्य- बायोफ्लॉक…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर/बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ में अनवरत सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला चल रहा है। ऐसे में शनिवार को भी सड़क हादसा का मामला सामने आया है। एक तरफ जहां कांकेर के ग्राम आतुरगांव नेशनल हाईवे 30 पर दो ट्रकों के बीच आपस में भिड़त हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि ,जगदलपुर से रायपुर की ओर जानेवाली ट्रक के परखच्छे उड़ गए । इस हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया,वहीं दूसरा ट्रक चालक को गंभीर चोटे आई है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल चालकों…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से दुर्ग जिले के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री आज दो विधानसभा क्षेत्रों वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के शांति नगर मैदान और भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के नवीन कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे। बघेल दुर्ग के नेहरू नगर में नवनिर्मित मिलेट्स कैफे के लोकार्पण के उपरांत श्री राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन करेंगे। बघेल तिरंगा चौक में शहीद चुम्मन यादव जी की प्रतिमा का अनावरण, खुर्सीपार में श्री बालकनाथ मन्दिर दर्शन, बालाजी नगर में स्वामी आत्मानंद स्कूल का लोकार्पण और सुपेला चौक में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं…

Read More