Author: admin

K.W.N.S.-कांकेर। कांकेर जिले में भूसा से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया । इस हादसे में ट्रक ड्राइवर बाल – बाल बच गए। वहीं सड़क किनारे फल बेच रहे युवक और महिला भूसे में दब गए। यातायात पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि,ट्रक केशकाल से रायपुर की ओर जा रही थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कुलगांव का है।

Read More

K.W.N.S.-जशपुर। कुनकुरी थाना क्षेत्र में शिक्षिका की लाश और दूसरे स्थान पर लावारिस कार मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस इस मामले की गुत्थी अब तक नहीं सुलझा पाई है. इस मामले को सुलझाने में तीन थानों कुनकुरी, तपकरा, तुमला की पुलिस जुटी है. अब तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। दरअसल, पुलिस को आज पहले सलीहा टोली में एक लावारिस कार होने की सूचना मिली थी. इस कार में 10वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मिलने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ भी नहीं कर पाई थी. इसी दौरान नदी किनारे…

Read More

K.W.N.S.-मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को 66 साल की उम्र में उनके यंग लुक के लिए काफी तारीफ मिलती रहती है। एक्टर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिसमें वह माइनस 110 डिग्री में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह माइनस 110 डिग्री सेल्सियस में ऑक्सीजन मास्क की मदद से वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। अनिल वर्तमान में अपनी अगली फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अक्षय ओबेरॉय हैं। वह फिल्म के लिए फिटनेस लेवल हासिल…

Read More

K.W.N.S.-मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में कोरोना (Coronavirus) एक बार फिर डराने लगा है। यहां पिछले 24 घंटे में 14 नये केस सामने आये है। यह सभी केस गर्ल्स हास्टल का है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय मोहला के दो शासकीय शिक्षा संस्थान गर्ल्स हॉस्टल में छात्राएं संक्रमित पाए जाने पर शिक्षा संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। पिछले कुछ घंटों में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की 9 छात्राएं तथा प्रीमैट्रिक आदिवासी छात्रावास की पांच छात्राएं कोरोना पॉजीटिव मिली हैं। इधर जिला प्रशासन मामले के सामने आने के बाद अबाक है। इसके बाद मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। रेल रोको आंदोलन की वजह से यात्रियों की बीते कुछ दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद आज से रेलवे ने नया आदेश के अनुसार साउथ बिहार एक्सप्रेस एक बार फिर से पटरी पर दौड़ेगी। बता दें दुर्ग से चलकर राजेंद्र नगर को जाने वाली साउथ विहार एक्सप्रेस आज से फिर अपने नियमित समय पर चलेगी। रेल रोको आंदोलन के चलते रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के साथ-साथ दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया था। जिसके बाद पांच अप्रैल…

Read More

K.W.N.S.-सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने 63 लाख रुपए की गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है। दरअसल, दोनों आरोपी ओड़िशा से गांजा लेकर आ रहे थे। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने झनकपुर के पास घेराबंदी की और दोनों तस्करों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से 315 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जो 63 लाख रुपए की बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को पहली बार बस्तर दौरे पर आ रही है. प्रियंका गांधी का कार्यक्रम जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित होना है. जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ सरकार के भरोसा सम्मेलन में शामिल होंगी. इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी. इसके साथ बस्तर की महिलाओं से भी मुलाकात का भी कार्यक्रम है। चुनावी वर्ष होने से प्रियंका गांधी के इस दौर के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. विधानसभा में टिकिट के दावेदार बस्तर संभाग से सभी विधायक…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। कुछ समय पहले तक छत्तीसगढ़ के किसान धान की फसल के अलावा दूसरी फसलों के बारे में सोचते भी नहीं थे। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों के लिए शुरू की गयी जनहितकारी योजनाओं के चलते किसान अब नवाचार कर रहे हैं। धान के बदले दूसरी फसलें लेने के लिए शासन द्वारा शुरू की गयी योजना का लाभ लेकर किसान छत्तीसगढ़ जैसे गर्म प्रदेश में सेव की खेती कर रहे हैं। सेव की खेती ठंडे प्रदेशों में हो सकती है,इस मिथ्या को तोड़ने की कोशिश प्रतापपुर के एक युवा…

Read More

K.W.N.S.-बस्तर। जिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 13 अप्रैल को कांग्रेस के भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हो रही हैं। इस कार्यक्रम को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने भी विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रखी है। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस सरकार द्वारा वादाखिलाफी के खिलाफ भारतीय महिला मोर्चा प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। महिला मोर्चा का आरोप है कि सरकार ने महिला स्व-सहायता समूह को रेडी टू ईट फूड उत्पादन कार्य से हटाकर प्रदेश…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। हाल ही में बेमेतरा में हुई घटना के चलते आज विश्व हिंदू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। वहीं, बंद का असर स्कूल कॉलेजों पर देखने को मिला है। प्रदेश के अधिकांश स्कूल-कॉलेज आज बंद हैं। वहीं, दूसरी छत्तीसगढ़ बंद के दौरान पेट्रोल पंप को भी बंद करा दिया गया है, जिसके चलते लोगों को भटकना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर के पेट्रोल पंप में आने जाने वाले लोगों को पेट्रोल पंप के बाहर एक एक बूंद के लिए तरसते देखा गया। बता दें…

Read More