Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
थेटावेट लिक्विड की आड़ में ले जा रहे थे करोड़ों का गांजा, तीन अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
K.W.N.S.- महासमुंद। महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने 3 अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। तस्करों के पास से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया गया है। इसके साथ ही एक ड्रम को पकड़ा गया है। जिसमें 1 करोड़ 60 लाख रूपए का थेटावेट लिक्विड पकड़ा गया है। वैसे तो जिले में पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन सवाल यह उठता है कि महासमुंद में कार्रवाई होने के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर कहां से पैदा हो रहे है? 2016 से लेकर अब तक गांजा के खिलाफ कुल 369 तस्करों को पकड़ा गया है।
K.W.N.S.- कौन कहता है कि भारत वास्तव में संघीय देश नहीं है? यह मुद्दा समय-समय पर सामने आता रहता है जब हमारी क्षेत्रीय पार्टियां इस पर हल्ला बोलती हैं, मोदी के नेतृत्व वाले केंद्र पर अपने राज्यों के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाती हैं। मोदी के दूसरे कार्यकाल में यह अधिक देखा गया है और अधिक निर्लज्ज तरीके से संघवाद को सूर्य के नीचे हर चीज में घसीटा जा रहा है। जब चुनाव का समय आता है, तो राजनीतिक गर्मी कई गुना बढ़ जाती है, जैसा कि अभी कर्नाटक के मामले में है। इस दक्षिणी राज्य…
K.W.N.S.- बेमेतरा। जिले के हिंसा प्रभावित गांव बिरनपुर से लगे हुए कोरवाय गांव में मिली दो लोगों की लाश की पहचान हो गई है। पुलिस ने इन दोनों शवों की पहचान रहीम और इदुल मोहम्मद के रुप की है। दोनों पिता और पुत्र है। एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने इसकी जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक जहां 23 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या हुई, वहीं से 7 किलोमीटर की दूरी पर दो और शव बरामद किए गए हैं। दोनों पिता-बेटे हैं। तनाव के माहौल के बाद पुलिस दो दिन से लोगों को बाहर निकलने से मना किया…
K.W.N.S.- रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी की बैठक ली है. बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव जिला प्रभारी और सह प्रभारी शामिल रहे. बैठक आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है और व गांव चलो घर घर चलो अभियान की समीक्षा की जा रही है. बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी मौजूद हैं। BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बैठक को लेकर कहा, हमारे पार्टी के कुछ अभियान चल रहे हैं, कुछ कार्यक्रम चल रहे हैं. बूथ सशक्तिकरण अभियान चला रहे हैं. सामाजिक न्याय सप्ताह 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक पार्टी…
K.W.N.S.-रायपुर। बेमेतरा जिले की घटना पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, बिरनपुर की घटना बहुत छोटी है। पूरे प्रदेश को बंद करके लोगों को परेशान करना ठीक नहीं है। बंद वहीं करना चाहिए जहां की घटना है। पूरे छत्तीसगढ़ को बंद करके लोगों को परेशान किया जा रहा है। मंत्री अमरजीत ने कहा, घटना इतनी छोटी है कि मुझे खुद को इसकी जानकारी नहीं है कि कहां पर यह घटना हुई है। बेमेतरा जिले के साजा ब्लाक के बिरनपुर गांव में दो दिन पहले शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की जा रही है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री द्वारा क़ानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की जा रही है. बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना तेजी से प्रदेश में पैर पसारते जा रहा है। इसका ग्राफ तेजी…
K.W.N.S.-रायपुर। राज्य सरकार ने रिटायर आईपीएस अधिकारी डीएम अवस्थी को एंटी करप्शन ब्यूरो व ईओडब्ल्यू के महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी जिम्मेदारी से वे 31 मार्च को रिटायर हुए हैं. इसके बाद उन्हें पोस्ट रिटायरमेंट विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में नियुक्ति दी गई. अब सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें एसीबी-ईओडब्ल्यू के महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के केसेस बढ़ने से चिंतित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आवास पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इसमें मुख्य सचिव, डीजीपी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद हैं. सीएम ने कोरोना की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों का तत्काल इलाज हो सके। राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसे लेकर सोमवार को ही स्वास्थ्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा था. इधर, मंगलवार को सीएम ने सभी अफसरों की बैठक बुलाई है. इसमें मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा और अन्य विभागों के…
K.W.N.S.-सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के तरेकेला में बारात में शामिल एक गाड़ी वापसी के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। यह मामला डोंगरीपाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत तरेकेला में बारात में आई एक गाड़ी वापसी के दौरान ढोसरबाहाल चौक के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि, गाड़ी में तकरीबन 20 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों ने घायलों को बरमकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
K.W.N.S.-बेमेतरा। बेमेतरा में 8 अप्रैल को 2 समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में साहू समाज के युवक की हत्या के बाद से बिरनपुर गांव में तनाव के हालात हैं। मंगलवार को भी यहां तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 10 किलोमीटर के रेंज में पुलिस जवान तैनात हैं। मामला साजा थाना क्षेत्र का है। बिरनपुर गांव में 1000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। गांव की गलियों में भी आज बैरिकेडिंग कर दी गई है। एक-एक गली में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है।…