Author: admin

K.W.N.S.-राजनांदगांव। महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने एक नक्सली को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। गश्ती दल को जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस बल ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को गट्टा क्षेत्र के हाचबोडी जंगल में एक विशेष अभियान के दौरान गश्त कर रही पुलिस ने साधु उर्फ कान्या उर्फ संजय नरोटे (31 वर्ष) को पकड़ा। पूछताछ में युवक की नक्सली के रूप में पहचान हुई। जिस पर पुलिस रिकार्ड में नामजद ढ़ेरों मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सली साधु मूलत: गढ़चिरौली के एटापल्ली क्षेत्र के झारेवाड़ा का रहने वाला है।…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर/एमपी। शहडोल जिले में सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार करीब 7 बजे बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां खड़ी मालगाड़ी में बिलासपुर से आ रही मालगाड़ी टकरा गई। इसी दौरान तीसरी मालगाड़ी वहीं से गुजर रही थी, हादसा होते ही दोनों मालगाड़ी के डिब्बे तीसरी मालगाड़ी पर जा गिरे और इंजन में आग लग गई। हादसे में एक पायलट की मौत हुई है। वहीं 5 लोको पायलट घायल हो गए हैं, जिन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर और जबलपुर से रेल अधिकारी…

Read More

K.W.N.S.-सरगुजा। 20 अप्रैल को अंबिकापुर में सर्व यादव समाज का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें यादव समाज के अलग-अलग प्रदेश के बड़े नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कला केंद्र मैदान में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर जहां यादव समाज अपनी तैयारी में जुटा हुआ है। वहीं प्रशासनिक महकमे ने भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। 1 माह के भीतर सरगुजा जिले में दूसरी बार मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भी कई तरह के कयास…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। आरक्षण विधेयक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ वासियों को गुमराह करने की कोशिश के रहे है। उन्हें भी पता है कि जिस विधेयक के ऊपर राज्यपाल के हस्ताक्षर न हुए हो वो विधेयक न तो विधानसभा में पारित हो सकता है न ही नौवीं अनुसूची में शामिल हो सकता है। वो केवल हवा हवाई बातों से जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे है। बृजमोहन ने कहा कि उनका मानना है कि जब तक…

Read More

K.W.N.S.-कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशन में सड़क एवं सड़क जैसी परिस्थिति में रहने वाले तथा कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाले बच्चों के चिन्हांकन रेस्क्यू पुर्नवास के लिए गठित संयुक्त टीम द्वारा ऐसे बच्चों को शिक्षा एवं समाज के मुख्यधारा से जोड़ने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशन में बाल श्रम अपशिष्ट संग्रहण एवं भिक्षावृत्ति सड़क एवं सड़क जैसी परिस्थिति में रहने वाले तथा कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाले बच्चों के चिन्हांकन रेस्क्यू जागरूकता तथा शिक्षा एवं समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बाल…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि आरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार राजनीतिक दोमुँहेपन का परिचय दे रही है। श्री चौधरी ने कहा कि जब तक कांग्रेस सत्ता में है, आरक्षण लागू होने नहीं देगी। कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने बार-बार यह प्रमाणित किया है कि वह आरक्षण की पक्षधर नहीं है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सबसे पहले आदिवासी भाइयों के लिये 32 प्रतिशत आरक्षण भाजपा के शासनकाल में लागू किया गया था। अपने पूरे शासनकाल में भाजपा सरकार ने उस व्यवस्था पर आँच नहीं आने दी। लगातार सभी…

Read More

K.W.N.S.-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी से फिजिकल संबंध बनाने को कहा. इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया. नाराज पत्नी आत्महत्या करने के लिए कुएं में कूद गई. पति ने अपनी पत्नी को कुंए से निकाला और उसकी जान बचाई. फिर कुंए के पास ही पत्नी की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दौरान मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी पति…

Read More

K.W.N.S.-कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कबीरधाम में कोविड-19 कोरोना वायरस के रोकथाम, पॉजेटिव मरीज तथा उनके उपचार के लिए जिले में उपलबध संसाधनों की समीक्षा की। उन्होने कोविड के प्रभावी रोकथाम के लिए उपलब्ध दवाइयों की मात्रा तथा रोजाना जांच प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डाक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर महोबे ने जिले से लगे अन्य जिलों में कोरोना के मिल रहे पॉजेटिव मरीजों को विशेष ध्यान में रखते हुए जिले में रोकथाम के प्रति सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और एसडीएम को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला कर दिया. बीजापुर विधायक के काफिले में हुए हमले को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम मंडावी जी गगलूर की तरफ दौरे में जाने वाले थे. उनको पुलिस रक्षा वालों के द्वारा एसपी के द्वारा रोका गया, वहां मत जाइए, क्योंकि बिना सूचना बिना फोर्स बिना सिक्योरिटी के उचित नहीं है, पर वह गए वहां जाने के लिए काफी रोका गया. ताम्रध्वज साहू ने कहा कि उनको कहा गया कि हेलीकॉप्टर हमारे…

Read More

K.W.N.S.-लोरमी। मुंगेली जिला में बीजेपी नेता शत्रुहन साहू की हत्या मामले में पुलिस ने पांच हत्यारों को गिरफ्तार किया है. इस हत्याकांड में कोई और नहीं परिवार ही कातिल निकला. मृतक की पत्नी, 2 बेटे, 1 बेटी और बहू ने खूनी खेल खेला है. सिर पर फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिए. दरअसल, लोरमी में भाजपा नेता की हत्या मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, बेटा, बहू सहित पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. लोरमी पंडरिया मुख्य मार्ग में नेता की लाश मिली थी. सिर पर धारदार…

Read More