Author: admin

K.W.N.S.-बिलासपुर। जिले के तखतपुर में आज 8 एजेंडों को लेकर नगर पालिका की सामान्य सभा की बैठक बुलाई गई थी, जहां जोरदार हंगामा हुआ. बैठक में एजेंड को लेकर पार्षद आपस में ही भिड़ गए. पार्षदों में जमकर झूमाझपटी भी हुई. नगर पालिका की सामान्य सभा में पार्षद एक दूसरे में धक्का मुक्की की. वहीं हंगामे के बीच सामान्य सभा की बैठक जारी है. एजेंडे में सवाल को लेकर हंगामा हुआ है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के बृजनगर में नवविवाहित दंपति मोहम्मद असलम और कहकशां बानो की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्याकांड के दो महीने बाद डाॅक्टरों और फोरेंसिक एक्सपर्ट की क्यूरी रिपोर्ट में हत्या की बातें सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक असलम के खिलाफ 302 के तहत अपराध दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक विवाद के बाद असलम ने ही कहकशां पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली थी। घटना 19 फरवरी 2023 की है। दरसअल, मृतक 24 वर्षीय असलम…

Read More

K.W.N.S.-बीजापुर। कांग्रेस काफिले में शामिल जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन पर नक्सली गोलीबारी की घटना पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा का बड़ा बयान आया है. गागड़ा ने पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है. भैरमगढ़ स्थित अपने निवास पर पत्रवार्ता में पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा कि हमले के पीछे की वास्तविक तस्वीर बाहर आनी चाहिए. चूंकि घटना के बाद गृहमंत्री और विधायक के बयान में जैसा विरोधाभास नजर आया है, उससे घटना की सत्यता उजागर करना जरूरी हो गया है। गागड़ा ने कहा कि विधायक विक्रम मंडावी सुरक्षा ताक पर रखकर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भेंट-मुलाकात में आज सीएम भूपेश बघेल रायपुर पश्चिम विधानसभा की जनता से बातचीत कर रहे है. शहरी स्वस्थ्य स्लम योजना मोबाइल मेडिकल यूनिट योजना के लाभान्वित हितग्राही दुर्गा यादव ने बताया कि योजना का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। आवास नियमितीकरण योजना से लाभान्वित मोहित साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि नियमितीकरण का फ़ार्म भरा हूं, स्वीकृत हो गया है। मोहित ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। ऑनलाइन भवन अनुज्ञा से लाभान्वित तुषार ठाकुर ने बताया पहले जटिल प्रक्रिया थी, अब किसी का चक्कर लगाने का जरूरत नहीं है। निलय गुप्ता ने…

Read More

K.W.N.S.-मूवी : दो दिनों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। ट्रेलर से ही साफ है कि इस फिल्म में वो सब कुछ है जो सलमान के फैन्स चाहते हैं. कॉमेडी के अलावा फरहाद ने कई एक्शन सीन भी किए हैं। बुकिंग पहले से ही रेंज में हैं। बॉलीवुड विश्लेषकों की भविष्यवाणी के मुताबिक, इसमें कोई शक नहीं है कि यह फिल्म सलमान के करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म होगी। इसके अलावा, गाने भी वांछित चर्चा लाए। और फिल्म क्रू ने भी पिछले दो हफ्तों में…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत रायपुर पश्चिम विधानसभा के वीर सावरकर वार्ड क्रमांक 01, अटारी स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे। उन्होंने दुर्गा माँ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यहां अटारी के लोगों द्वारा आमंत्रित माकड़ी से आये 45 लोगों के नर्तक दल ने मांदरी नृत्य से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

Read More

K.W.N.S.-चुनावी राज्य कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के इस्तीफों की झड़ी लग गई है। पूर्व मुख्यमंत्री, जगदीश शेट्टार, बी.एस. के बाद लिंगायत समुदाय के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं। येदियुरप्पा बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आ गए हैं. श्री शेट्टार के भगवा जहाज का परित्याग लक्ष्मण सावदी के इस्तीफे से पहले किया गया था: वह भी कांग्रेस में शामिल हो गए। कारण – कई अन्य भाजपा नेता भी इससे नाखुश रहे हैं – एक ही है: टिकट वितरण पर असंतोष। श्री शेट्टार और श्री सावदी दोनों को आगामी चुनावों के लिए टिकट से वंचित कर दिया…

Read More

K.W.N.S.-हिंदी पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन अमावस्या तिथि पड़ती है। इस प्रकार वैशाख अमावस्या 20 अप्रैल को है। इस दिन साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। अमावस्या तिथि को अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को चंद्र ग्रहण लगता है। इस तरह वैशाख अमावस्या को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। ग्रहण को लेकर दो मत है। एक विज्ञान के तहत ग्रहण की गणना की जाती है। दूसरा धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण की गणना की जाती है। सूर्य ग्रहण तीन तरह के होते हैं, जो क्रमशः पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात के दौरान रायपुर के हीरापुर जरवाय में सी एंड डी प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में निर्माण गतिविधियों में वृद्धि होने से तोड़फोड़ एवं अन्य प्रक्रियाओं से निकलने वाले निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट जिसे आम बोलचाल की भाषा में मलबा कहते हैं, इनके उचित प्रबंधन के लिए सीएंडडी प्लांट का निर्माण किया गया है। यहां पर मलबों की प्रोसेसिंग कर पेवर ब्लॉक, टाइल्स, ड्रेन कवर इत्यादि का निर्माण किया जाएगा। सी एंड डी प्लांट के जरिए मलबों के उचित समायोजन से वायु की गुणवत्ता, नालों…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज कोटा गुढ़ियारी सड़क मार्ग का नामकरण पूर्व महापौर स्वर्गीय संतोष अग्रवाल के नाम पर किया। उन्होंने पूर्व महापौर अग्रवाल के छायाचित्र पर पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इससे पहले हीरापुर जरवाय में गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कंपोस्ट निर्माण की प्रक्रिया और लाभांश के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गौठान में ही दोना, पत्तल व्यवसाय से जुड़ी गोवर्धन स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों से उनकी आमदनी पर चर्चा की। मुख्यमंत्री बघेल ने गौठान परिसर में स्थित गोबर से पेंट निर्माण यूनिट…

Read More