Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-बालोद। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के रायपुरा चौक में एक कार ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं दो लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रिफर कर दिया गया है. हादसे के बाद राजनांदगांव मुख्य सड़क पर रायपुरा चौक में मृतक के परिजनों समेत ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मृकत नकुल पटेल के दो भतीजों की शादी थी. जिसमें वो शामिल होने जा रहा था. चक्काजाम के चलते सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है. सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त…
K.W.N.S.-जशपुर। बगीचा थाना क्षेत्र के दुर्गापारा में जिला पंचायत सदस्य और संत गहिरा गुरु के पुत्र गेंदबिहारी महराज के साथ SDOP शेर बहादुर सिंह के बीच हुए विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन गुरुवार को खत्म हो गया. पुलिस प्रसाशन और संत समाज के सदस्यों ने आपसी सहमति बनाई है. इसके बाद पुलिस ने दुर्गापारा में तैनात अतिरिक्त पुलिस बल को हटा लिया है. पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर के साथ बैठक के बाद दोनो पक्षों में आपसी सोहाद्र बढ़ाने की भी पहल की गई है. इस विवाद के दौरान संत समाज ने पुलिस प्रसाशन की कार्रवाई पर भरोसा जताया है।…
K.W.N.S.-बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी भत्ता में खामिया को लेकर कोनी स्थित रोजगार कार्यालय बिलासपुर का घेराव कर तालाबंदी किया एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आपको बता दें कि बेरोजगारी भत्ता में खामियों को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोनी स्थित रोजगार कार्यालय का घेराव किया। रोजगार कार्यालय की तालाबंदी करने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट के पहले बेरीकेड लगाकर रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, झूमा झटकी हुई। इस दौरान वहां जमकर हंगामा मचा। पुलिस द्वारा बनाए…
K.W.N.S.-रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में पटेल, कोटवार और होमगार्ड के आभार सम्मेलन और गौठान समितियों के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सह-सम्मेलन कार्यक्रम में पंडित झाबरमल शर्मा द्वारा लिखित ‘भारतीय गोधन‘ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक करीब सौ वर्ष पूर्व लिखी थी। इसका पुनः प्रकाशन किया गया है। साथ ही उन्होंने श्री भागवत जायसवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘कोटवार’ का विमोचन किया।
स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौ उत्पादों से बनी सामग्रियां उपहार स्वरूप भेंट की
K.W.N.S.-रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में पटेल, कोटवार और होमगार्ड के आभार सम्मेलन और गौठान समितियों के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सह-सम्मेलन कार्यक्रम में प्रदेशभर की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस मौके पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उन्हें गौ-उत्पादों से बने सामग्रियां उपहार स्वरूप भेंट की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा गोबर से बनाई जा रही सामग्रियों की प्रशंसा की।
K.W.N.S.-बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। बीजापुर में मुरदण्डा और तिमापुर कैम्प के बीच जवानों ने 3 किलो आईईडी बम बरामद किया है। मौके पर निष्क्रिय कर नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। बता दें कि रोड के किनारे IED बम लगाया गया था, जिसे डि-माईनिंग कार्रवाई के दौरान बरामद किया। दरअसल, सड़क सुरक्षा में लगे जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों ने आईईडी लगाया था, जिसे जवानों ने बरामद कर मौके पर निष्क्रिय कर बड़ी घटना को…
K.W.N.S.-रायपुर। कर्नाटक चुनाव को लेकर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के सामने कहा कि- कर्नाटक में चुनाव है वहां की जनता के बारे में भाजपा कब बोलेगी, ये लोग तो हिंदू-मुसलमान, हिंदू-ईसाई करते हैं। यह सिर्फ समाज को आपस में लड़ाते हैं। अंग्रेजों का सिद्धांत है फूट डालो राज करो और आज भाजपा उसी सिद्धांत पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने आज प्रदेश भर से आए कोटवार, होमगार्ड के जवान और ग्राम पटेलों स्वावलंबी गौठान समिति के अध्यक्ष-सदस्यों ने खुलकर अपने दिल की बात रखी और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री…
K.W.N.S.-गरियाबंद। गरियाबंद जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में हर दिन एक ना एक सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमे आम लोग हताहत हो रहे हैं। इसी तरह के एक हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फ़ोर्स के जवान की मौत की खबर सामने आई हैं। मृत जवान जम्मू में श्रीनगर के बड़गाम में पदस्थ था। वह छुट्टियों में अपने गृहग्राम गरियाबंद आया हुआ था। जानकारी के अनुसार मृतक शादी समारोह में शामिल होने बालोद गया हुआ था। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा हैं की मृतक…
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर की सड़कों पर त्योहारी सीजन में जमकर आयोजन हुए। आयोजकों ने नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर बड़े-बड़े मंच, पंडाल, स्वागत गेट लगवा डाले। इस दौरान तेज ढोल और धुमाल बजा और खूब ध्वनि प्रदूषण किया गया। बेतहाशा आतिशबाजी से भी वायु प्रदूषण हुआ। अब आम आदमी की परेशानियों से जुड़े इन सभी मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति ने NGT (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) का दरवाजा खटखटाया है। छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति ने NGT के सेंट्रल जोन बेंच भोपाल के समक्ष याचिका दायर की है। जिसमें इन अव्यवस्थाओं को लेकर रायपुर कलेक्टर, एसपी, निगम…
K.W.N.S.-रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निगम के काम-काज की गहन समीक्षा की। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही पर कलेक्टर जमकर नाराज हुए। उन्होंने कहा कि रायगढ़ नगर निगम के पास सफाई के लिए काफी बड़ा अमला है। फिर भी साफ -सफाई को लेकर शिकायतें आतीं रहती हैं। यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम केलो की सफाई अभियान चला रहे हैं और पता चल रहा है स्वच्छता दीदी कचरा वहां डंप कर रहे है। यह घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसी गंभीर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कचरे का…