Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना इलाके में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामले में जानकारी देते हुए विधानसभा थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि बीती रात 8 बजे एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर लोहे के रॉड से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस ने मृतक का नाम सुरेंद्र ढीढ़ी बताया है। सूत्रों के मुताबिक हत्या करने वाला आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। सबूत उपरांत जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

Read More

K.W.N.S.-पलारी। छत्तीसगढ़ के बलौदबाजार जिले में ग्राम अमेंरा के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो खेत में जा उतर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया है। घायल युवक को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, घायल युवक सब्जी व्यवसायी है। वह अपनी बाइक से सब्जी लेने मंडी जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर फैसला आने के बाद भर्ती प्रक्रिया चालू हो गई है। प्रदेश में 58% आरक्षण बहाली का असर दिखाई दे रहा है। हाल ही में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शेड्यूल जारी किया है। जिसमें इंटरव्यू की तारीखओं की घोषणा की गई है। आरक्षण के मामले में अटकी भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। छग लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल में वन सेवा संयुक्त परीक्षा 2020 के इंटरव्यू की डेट की घोषणा की गई है। आगामी 18 मई से 3 जून के बीच इंटरव्यू होगा। बता दें 211…

Read More

K.W.N.S.-जशपुर। कुनकुरी- लवाकेरा राजमार्ग पर नगर सीमा में सरहूल भवन के सामने पिकअप वाहन बिजली पोल को टक्कर मारते हुए घर में घुस गई। दुर्घटना आज गुरूवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। दुर्घटना में किसी प्रकार की जन हानी नही हुई है। पिकअप की टक्कर से बिजली पोल उखड़ गया और मकान के सामने की दिवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंच गई और पीकअप को अपने कब्जे में ले लिया है और प्रकरण की विवेचना में जुट गई है। मिली जानकारी के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश धु्रव की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच में भिड़ंत से यह दुःखद घटना घटी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये हैैं। साथ ही उन्होंने इस घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की।

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग जिले में साइबर ठगी के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। एक मई को एक अनपढ़ ठग ने एमटेक इंजीनियर से केवायसी अपडेट करने के नाम पर सवा दो लाख रुपए की ठगी की। जब यह मामला दुर्ग एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने पीड़ित को पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया और ठगी का लाइव डेमो किया। एमटेक इंजीनियर ने बताया की किस तरह तीन छोटी-छोटी गलती की वजह से उसके अकाउंट से 7-8 मिनट के अंदर लाखों रुपए निकल गए। तालपुरी ए-ब्लाक रुआबान्धा निवासी गौरव रॉय एमटेक इंजीनियर है। वो मारुती सुजुकी भाटागांव रायपुर में एडवाइजर…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। पर्वत वासिनी बगलामुखी मां मन्ना दाई की नगरी ग्राम सोंठी में श्रमिक दिवस के अवसर पर जय मां मन्नादाई सेवा समिति एवं राजीव युवा मितान क्लब सोंठी के द्वारा रक्तदान- महादान’ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 42 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया शिविर के आयोजन में छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच एवं साध्या फाउंडेशन बिलासपुर का सहयोग मिला समिति के अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल ने कहा है कि ग्राम सोंठी में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान को लेकर युवाओं में उत्साह प्रशंसनीय रहा वहीं रक्तदान शिविर सोंठी में सीपत क्षेत्र के पत्रकार मोहम्मद नजीर हुसैन…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। बालोद जिले में बुधवार देर रात NH-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी एक ही परिवार के लोग हैं। जो शादी समारोह में बोलेरो से जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने जगतरा गांव के पास गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके चलते मौके पर ही सभी की मौत हो गई। एक घायल डेढ़ साल की बच्ची ने रायपुर ले जाते वक्त दम तोड़ा है। जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के सोरेम गांव का साहू परिवार कांकेर जा रहा था। बुधवार रात को करीब 9.30 बजे इनकी गाड़ी नेशनल हाईवे-30…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। DRI रायपुर यूनिट ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. DRI ने रायपुर के पास एक ट्रक से 1 करोड़ 5 लाख का गांजा जब्त किया है. ट्रक में 17 बोरियों में 525 किलों गांजा भरा हुआ था. गांजा तस्करी के मामले में DRI ने ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गांजा कोयले के कवर कार्गो में छिपाया गया था. DRI इंदौर जोनल यूनिट के अनुसार DRI रायपुर यूनिट को ख़ुफ़िया सूचना मिली थी कि एक ट्रक में काफी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है. इस…

Read More

K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। जिला के कटेकल्याण ब्लॉक अंतर्गत कोरीरास फड़ में मात्र 3 दिन तेंदूपत्ता की खरीदी की गई. जिसकी वजह से ग्रामीण को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. हालात ये हैं कि ग्रामीण महिलाओं ने 2 से 3 दिन जंगलों से तेंदूपत्ता संग्रहित किया. अगले दिन जैसे ही पत्ता बेचने के लिए वह फड़ पहुंची तो उन्हें पता चला खरीदी बंद कर दी गई है. संग्राहकों से कहा गया कि तेंदूपत्ता खरीदी का दिन खत्म हो गया है. ग्रामीण इस जानकारी से परेशान हैं। बुजुर्ग महिला हुंगी ने बताया कि ”इस साल एक भी पत्ता नहीं बेच पाई. हर…

Read More