Author: admin

K.W.N.S.-बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर पुलिस लाइन स्थित हजरत मदारशाह बाबा के सलाना उर्स कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे है। दरगाह के खादिम अकबर अली ने मुख्यमंत्री बघेल के सर पर साफा बांधकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने दरगाह पर संदल चादरपोशी की और प्रदेशवासियों की बेहतरी एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। बघेल ने सैयद मदारशाह बाबा, सैयद अनवर अली शाह, सैयद मोहम्मद जाकिर शाह बाबा के सालाना उर्स की सभी को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव एवं पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव उपस्थित…

Read More

K.W.N.S.-नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में रुझानों में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत यानि 113 का आंकड़ा पार करने और 118 सीटों पर बढ़त बनाने के बाद दिल्ली में पार्टी दफ्तर में जश्न शुरू हो गया है। कांग्रेस हेडक्र्वाटर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगारे बजा कर जश्न मनाया। पटाखे फोड़ते, मिठाइयां बांटते और कांग्रेस के झंडे लिए पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित कई नेताओं को चुनाव परिणाम के रुझानों के बाद जश्न मनाते देखा गया। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का एक वीडियो भी ट्वीट किया, जिसके बैकग्राउंड में सिया का गाना…

Read More

K.W.N.S.-कवर्धा। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा आज कवर्धा पहुंचेंगे। गणेशपुरम में 9 दिवसीय श्री राम कथा और श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम तय होने के बाद आयोजन मंडल जोर शोर से तैयारियों में लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार पंडित प्रदीप मिश्रा सुबह साढ़े नौ बजे कवर्धा पहुंचेंगे और साढ़े दस बजे से लेकर ढाई बजे तक कथा वाचन करेंगे। पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने न सिर्फ स्थानीय, बल्कि दूसरे जिले और राज्य से लोग जुटेंगे।

Read More

K.W.N.S.-कोंडागांव। जिले में एक युवक ने नाबालिग से पहले दोस्ती की, फिर उसे प्यार के जाल में फंसाया। जिसके बाद नाबालिग का बलात्कार किया है। शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी और अपने साथ भगाकर ले गया। लेकिन, बीच रास्ते में ही छोड़कर खुद फरार हो गया। अब पुलिस ने आरोपी युवक को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग के परिजनों ने 7 मई को पुलिस थाना में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा, केंद्र सरकार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पर निशाना साधा है। CM भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें अरुण साव की बुद्धि पर तरस आता है। सीमेंट, डीजल, पेट्रोल का रेट कौन तय करता है? सेस किसने लगाया? सेंट्रल एक्साइज की ड्यूटी किसकी है? सबको पता है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह गुमराह करने की कोशिश उन्हें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेत खदानों का भी ऑक्शन हुआ है। भाजपा अपने शासन में क्या फोकट में घर पहुंचा कर रेत देती थी। सच्चाई ये है कि महंगाई कम करने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। VIP रोड में सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक दो कारों के बीच टक्कर हुई है. हादसे में बच्ची और महिला घायल हुई है. महिला कार चालक की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है. महिला की राजनीति पहुंच होने के कारण मामला रफादफा हो गया. महिला ने उल्टे युवक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बता दें कि VIP रोड में आए दिन हादसे होते रहते है. देर शाम वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर कारों की पार्किंग VIP रोड में लग्जरी होटलें है. होटल में पहुंचने वाले लोग कार सड़क पर ही…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा/अकलतरा. होली की दरम्यानी रात अंबेडकर चौक के पास लगे सीसीटीवी में तोड़फोड़ करने व पुलिस द्वारा लगाए गए स्टॉपर में आग लगाने वाले एक फरार आरोपी अजय सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 7-8 मार्च की दरम्यानी रात्रि अंबेडकर चौक के पास लगे तीन नग सीसीटीवी को तोड़फोड़ कर व पुलिस द्वारा रोड में लगाए गए स्टापर को आग लगा दिया था। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ लोकमार्ग को अनुपयोगी बनाकर आगजनी करने व शासकीय संपत्ति का नुकसान करने पर आरोपियों के खिलाफ धारा 431,435 व लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। जिले में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने 3 लोगों को 16 लाख रुपए का चूना लगाया. पीड़ितों को ठगी का अहसास होने के बाद थाना में शिकायत किए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी के सोरम निवासी तुलसी राम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि महासमुंद के परसवानी गांव में निवासी आदर्श चंद्राकर ने वर्ष 2018-19 में पुलिस आरक्षक भर्ती कराने के नाम…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कर्नाटक चुनाव के रुझानों से कांग्रेस को मिली बढ़त से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खुशी का माहौल नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लड्डू बाँटकर खुशियां मनाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को, कर्नाटक की जनता को बधाई देते के साथ भार जताया. उन्होंने कहा कि बजरंगबली कांग्रेस के साथ हैं. इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक की हार को मोदी का हार करार दिया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहले हिमाचल जीते, और अब कर्नाटक जीते हैं. हिमालय से लेकर समुद्र तट तक कांग्रेस की जीत है. भाजपा की हार के बाद अब टीवी पर मोदी की जगह…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। शहर में बीते कुछ समय में चोरी, चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं बढ़ी है. बढ़ते अपराध पर पुलिस की खूब आलोचना हुई और अपराध नियंत्रण का दबाव बढ़ा. अपराध और आपराधिक तत्वों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बाजार को रात 10 बजे बंद करवाना शुरू किया. लेकिन अब शहर का व्यापारी संघ पुलिस की सख्ती के खिलाफ उतर आया है. व्यापारियों ने धमतरी एसपी से मुलाकात कर दुकानों को देर रात तक खोलने की इजाजत मांगी है. साथ ही यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी सख्ती की जगह नरमी बरतने का सुझाव दिया है. धमतरी एसपी…

Read More