Author: admin

P. U. – रायपुर/16 मई 2023। मोदी सरकार के 9 साल जनता की बदहाली का रहा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी राज में देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से जितनी परेशान है उतना कभी नहीं रही। भाजपा सरकार मोदी सरकार की कौन सी उपलब्धि को जनता के बीच लेकर जाने की बात कर रही है। कांग्रेस मोदी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचायेगी। जनता मोदी सरकार की विफलता को खुद भोग रही है। मोदी सरकार 9 साल स्वतंत्र भारत के काला अध्याय रहे है। इन आठ सालों में देश की प्रगति रूक…

Read More

P. U. – रायपुर, 15 मई 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों को बलौदाबाजार रिफर किया गया है।

Read More

P. U. – रायपुर, 15 मई 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में फ्रांस के कौंसल जनरल श्री जीन-मार्क सेरे-शार्लेट ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान कौंसल जनरल को छत्तीसगढ़ हर्बल उत्पाद, राजकीय गमछा और राजकीय पशु ’वनभैंसा’ का बेलमेटल से निर्मित प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन भी उपस्थित थे।

Read More

P. U. – पटना। बिहार राजधानी पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का हनुमंत कथा चल रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दूसरे दिन रविवार को बहुत जल्द हनुमंत कथा का समापन समय से पहले कर दिया गया। इसके अलावा 15 मई को लगने वाला दिव्य दरबार भी स्थगित कर दिया गया है। बागेश्वर बाबा ने श्रद्धालुओं से कथा में नहीं आने की अपील की है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ है, ऊपर से भीषण गर्मी। भीड़ के कारण धूल उड़ने से लोगों को…

Read More

P. U. – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि परिणाम से भाजपा के शीर्ष के नेता अब तक उबर नहीं पाए हैं। हिंसक प्राणी जब घायल हो जाता है, तो और ताबड़तोड़ हमला करता है। अब ईडी के ताबड़तोड़ छापे पड़ेंगे। बता दें कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिला रवाना होने से पहले सीएम ने मीडिया से चर्चा में भाजपा के चावल घोटाले के आरोप को नकारते हुए कहा कि हम पर लगाया आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास षड्यंत्र के…

Read More

P. U. – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेती किसानी से जुड़े शब्दों पर कितने संवेदनशील हैं और हर शब्द की बारीकी पर कितना ध्यान देते हैं। इसकी झलक तब मिली जब उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से ही कहा कि आप इसके लिए अच्छा सा सुझाव दें। उपयुक्त सुझाव पर एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। शब्द बहुत जादुई होते हैं और लोगों की भावनाओं से जुड़े रहते हैं। ये उनके स्वाभिमान से भी जुड़े रहते हैं। ऐसे प्रदेश में जहां मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के बाद किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की। ऋणपुस्तिका शब्द की जगह दूसरे…

Read More

P. U. – रायपुर । भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने भाजपा को परेशान करने वाला एक और दावा किया है. उन्होंने दावा किया है कि और कुछ भाजपा नेता पार्टी छोड़ कांग्रेस ज्वाईन करने वाले है। मैं किसी बीजेपी नेता से नहीं कह रहा कांग्रेस में आओ, लेकिन कुछ लोग इस बारे में मुझसे फ़ोन पर बात करते है। उन्होंने कहा कि संभावना है आने वाले दिनों में कुछ भाजपाई कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. बता दें कि नंद कुमार साय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ जल्द दिल्ली जाकर…

Read More

P. U. – रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले में गिरफ़्तार लोगों को प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। आज की पेशी में शराब और होटल कारोबारी अनवर ढेबर, आबकारी विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी अरुण पति त्रिपाठी, नितेश पुरोहित उर्फ अप्पू और त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू को कोर्ट लाया गया था। जहाँ कोर्ट ने उक्त आरोपियों को अगले चार दिन तक प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड में सौप दिया है। चारों आरोपियों को ईडी ने आज स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत के कोर्ट में पेश किया और जांच व पूछताछ के लिए फिर रिमांड की मांग…

Read More

P. U. – रायपुर, 15 मई 2023/ छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 के दौरान अब तक 7 लाख 48 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है, जो लक्ष्य के 45 प्रतिशत के करीब है। ज्ञातव्य है कि राज्य में चालू वर्ष के दौरान 16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनांचल के आदिवासी-वनवासियों द्वारा तेंदूपत्ता का संग्रहण कार्य तेजी से जारी है। प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री अनिल राय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक…

Read More

*खाने में परोसा गया मुनगा, रखिया बड़ी, लाल और कांदा भाजी, खट्टा जिमिकांदा और सिलबट्टे में पिसा हुआ आम का चटनी* *साहू परिवार ने तिलक-आरती से पुष्प-गुच्छ और श्रीफल भेंट कर किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत* P. U. – रायपुर, 15 मई 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज भाटापारा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम कडार पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम कड़ार में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद किसान ढेलुराम साहू के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। साहू परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर अपने अतिथि मुख्यमंत्री का तिलक-आरती, पुष्प-गुच्छ तथा शाल भेंटकर आत्मीय…

Read More