Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-धमतरी। शहर में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालको एवं आनजनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के साथ सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा निर्देशित किये गए है. निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) मणीशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में यातायात प्रभारी सत्यकला रामटेके च यातायात स्टॉप के द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 232 वाहन चालको पर कार्यवाही किया गया। साथ ही सीट बेल्ट लगाने के फायदे व नुकसान के बारे में बताकर बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने वाले चालको को बताया गया…
K.W.N.S.-कुरुद। ग्राम सिर्री में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को बिरेझर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक टीकाराम सिन्हा चौकी बिरेझर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर में अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में दो आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 2,18,000/- रू. चोरी कर ले गए है. रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 343/ 2023 धारा 457, 380 भादवि० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी द्वारा त्वरित…
K.W.N.S.-बिलासपुर। लोक सेवा आयोग (PSC) 2014 के लिए जारी मेरिट लिस्ट को चुनौती देते हुए लगाई गई याचिका पर हाईकोर्ट ने महिलाओं के आरक्षण के संबंध में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. एक महिला अभ्यर्थी की ओर से दाखिल याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट के जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की बेंच ने कहा है, कि महिलाओं के लिए 30 फीसदी से अधिक आरक्षण की अनुमति नहीं है, कोर्ट ने फैसले में वर्टिकल, होरिजेंटल आरक्षण को नए सिरे से स्पष्ट किया है. दरअसल, पीएससी ने वर्ष 2014 में राज्य प्रशासनिक सेवा के विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन जारी किया…
K.W.N.S.- बिलासपुर। कांग्रेस संभागीय सम्मेलन के जरिए बस्तर के बाद अब बिलासपुर में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस चुनावी आगाज करने की तैयारी में हैं। इस सम्मेलन में संभाग के सभी जिलों के साथ ही ब्लॉक पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों समेत एक हजार लोगों को बुलाया गया है। वहीं, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ समेत सभी दिग्गज नेता चुनाव जीतने की रणनीति बनाएंगे और पदाधिकारियों को रिचार्ज करेंगे। कांग्रेस बस्तर के सभी सीटों पर अपने विधायकों को जीताने की रणनीति बना रही है। वहीं, पिछली…
K.W.N.S.- रायपुर। आयकर की एक जंबो टीम ने राजधानी और रायगढ़ के स्टील कारोबारियों में दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें सालासार स्टील्स रायगढ़ के ही 22 ठिकाने बताए गए है। इनके अलावा सिघंल ग्रुप के भी आधा दर्जन घर दफ्तर में भी टीम ने दबिश दी है। इनमें से एक कारोबारी का प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता के साथ समधियाना रिश्ता बताया जा रहा है। टीम फिलहाल इन दोनो कारोबारियों के ठिकानों तक सीमित है। सिंघल ग्रुप को प्रदेश के बड़े कारोबारी समूह में गिना जाता है। ,संजय और अजय सिंघल इसके डायरेक्टर हैं।पूंजीपतरा स्थित सिंघल…
K.W.N.S.- कवर्धा। जिले में 5 मवेशी और एक बाज की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करंट की सप्लाई बंद की और मवेशियों को खेत से हटाया गया. फिलहाल पुलिस मवेशी मालिक का पता लगा रही है. जिसके बाद मवेशियों का पोस्टमार्टम कर उन्हें दफनाया जाएगा. घटना कबीरधाम के दशरंगपुर चौकी अंतर्गत अगरी खार का है। बताया जा रहा है कि खेत से 11 केवी हाईटेंशन तार गया हुआ है, जो सुबह से टूट कर जमीन…
K.W.N.S.- रायपुर। शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन एम. गडकरी से नई दिल्ली स्थित निवास में मुलाकात की। मंत्री डॉ. टेकाम ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से अम्बिकापुर से बनारस राज्यमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने का अनुरोध किया है। मंत्री डॉ. टेकाम ने केन्द्रीय मंत्री नितिन एम. गडकरी से मुलाकात के दौरान सर्वे रिपोर्ट सौंपी। इस सर्वे रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़)-धनवार-बनारस (उत्तर प्रदेश) मार्ग छत्तीसगढ़ अंतर्गत कुल लम्बाई 110.60 किलो मीटर है। यह मार्ग छत्तीसगढ़ के सरगुजा, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों को उत्तर प्रदेश से…
K.W.N.S.- कांकेर। नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है. पखांजूर क्षेत्र के छोटेबेटिया थाना अंतर्गत सितरम के आसपास सड़क निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों में नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने 5 गाड़ियों में आग लगाई है. इसमें 2 ट्रक, 1 पोकलेन, 1 रोड रोलर, 1 पानी टैंकर शामिल है। सभी गाड़ियां राजमुंडा से कोपेंनगुंडा में चल रहे सड़क निर्माण में लगी थी. पखांजूर एसडीओपी रवि कुजूर ने बताया कि ”करीब 5 गाड़ियों में आगजनी की सूचना मिली है. अंदरुनी क्षेत्र होने के कारण ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आ रही है.” हालांकि यह…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आपको बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथों में रोजगार होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर यही खुशी आज देखने को मिली, जब उन्होंने कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा में 515 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। खास बात यह रही कि इनमें से 46 ऐसे युवा भी है जिन्हें बेरोजगारी भत्ता मिल रहा था। मुख्यमंत्री ने यह जानकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की इस पहल को सराहा। इस दौरान अपने मुख्यमंत्री से मिलने…