Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मांतरण पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में जितने चर्च बने, उतने कभी नहीं बने. 15 सालों में जितना धर्मांतरण हुआ, उतना कभी नहीं हुआ. धर्मांतरण पर कानून मध्यप्रदेश के समय का बना हुआ है. जहां जबरन धर्मांतरण होगा, वहां कार्रवाई हुई है, और होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग में आयोजित होने वाले कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में भाग लेने से पहले हैलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कहा कि पिछले बार प्लानिंग…
K.W.N.S.-रायपुर। आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेकर सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ा हुआ है। वहीं, चुनाव के मद्देनजर सत्ता में बैठी कांग्रेस के साथ ही विपक्ष भी तैयारियों में जुट गई है। चुनावी साल में जनता को साधने के लिए कांग्रेस भी संभागीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है, जिसमें प्रदेश ही नहीं देश के भी बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। लेकिन इस बीच सीएम भूपेश बघेल ने आगामी चुनाव में विधायकों के टिकट बटवारे को लेकर बड़ी बात कह दी है। सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग में…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने टिकट को लेकर कहा कि सर्वे के बाद हाईकमान नाम तय करता है. सर्वे के टॉप 3 नामों पर हम विचार करते हैं. बाकी हमारे साथी उन्हें जीतने में लग जाएं. मरकाम ने कहा, बिलासपुर संभाग के 11 सीटें पिछले चुनाव में हम हारे थे. उन्हें कैसे जीतना है, इस रणनीति के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं. अभिभावक की भूमिका होती है, जो भी संगठन और पार्टी हित में है वह निर्णय लेते हैं। बीजेपी के पुरखौती…
K.W.N.S.-कांकेर। जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. बीती रात एक तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे जाकर घुस गई. जिससे कार के परखच्चे उड़ गए. कार में 3 युवक सवार थे. मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई. 2 युवक गंभीर रूप से घायल है. जिनका इलाज चल रहा है। कार सवार सभी कोंडागांव के है. चारामा में शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. वापस लौटते वक्त लखनपुरी पेट्रोल टंकी के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से जा भिड़ी. कार सवार तीन युवकों में एक की मौत हो गई. मृतक का…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवाएं अब और ज्यादा गर्म हो गई हैं। प्रदेश में इस वक्त भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 9 जिलों में हिट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी रायपुर, बलौदा बाजार, कांकेर, राजनांदगांव, जांजगीर चांपा, रायगढ़, महासमुंद, दुर्ग और बेमेतरा में येलो अलर्ट जारी किया गया। लगातर बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह से ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है। दोपहर बाद धूप में निकलना मुश्किल हो रहा…
K.W.N.S.-राजनांदगांव। चिखली थाना क्षेत्र के कांकेतरा चौक में 24 मई को अज्ञात बदमाशों ने 9 लाख 60 हजार लूट लिया था. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए थे. मामले की एफआईआर चिखली थाना में दर्ज कराई गई थी. लंबी जांच के बाद पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 लाख 2 हजार रुपये और एक बाइक जब्त किया है। खैरागढ़ से दुकान की वसूली लेकर व्यापारी निखिल भोजवानी लौट रहे थे, तभी अज्ञात लुटेरों ने कांकेतरा चौक के पास लूट की घटना को…
K.W.N.S.-रायपुर/बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने पदाधिकारियों में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी करने का हक सभी को है। आप अपनी ताकत लगाएं, जीत के दावों का पुख्ता समीकरण भी बताएं। कांग्रेस जिसे उम्मीदवार बनाएगी उसके लिए हम सबको ईमानदारी और कर्मठता के साथ काम करना होगा। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार को विजय बनाकर विधानसभा पहुंचाने हम सबकी जिम्मेदारी होगी। पीसीसी प्रभारी ने पदाधिकारियों और दावेदारों में उत्साह भरा और शपथ भी दिलाई। बुधवार को सिम्स के आडिटोरियम में बिलासपुर संभाग के साथ…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के जंगलों में हाथियों का उत्पात ग्रामीणों की सुखमय जीवन में सबसे बड़ी चुनौती है। मगर तकनीक इन ग्रामीणों की जिंदगी को आसान बनाने का सहारा बन रही है। अब तो ग्रामीणों को हाथियों के दल की सूचना तब मिल जाती है जब उत्पाती हाथी उनसे 10 किलो मीटर दूर होते हैं। राज्य में सूरजपुर, रायगढ़, कोरबा, सरगुजा, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद, कांकेर और धमतरी वे जिले है जहां जंगली हाथियों का उत्पात हुआ करता है। हाथियों का झुंड जहां खेतों की फसलों को नुकसान पहुंचा जाता है, वहीं मकानों को भी जमींदोज कर देता है। ऐसी स्थिति…
K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले में आज सुबह बाइक और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गया. दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक छात्रा समेत 2 गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां छात्रा की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, जांजगीर-पामगढ़ मुख्यमार्ग में आज सुबह 7 बजे के करीब स्कूटी और बाइक की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिससे बाइक सवार 3 युवक और स्कूटी सवार छात्रा जमीन पर गिर पड़ी. घटना…
K.W.N.S.-“नरेंद्र मोदी के लिए अच्छी खबर अभी खत्म नहीं हुई है, यह गर्मी के फल की चिपचिपा मिठास की तरह है। 23 मई उम्मीद से परे लुभावनी थी, एक दूसरे कार्यकाल का समर्थन जिसने संसदीय चुनावों को लगभग राष्ट्रपति पद का बना दिया। मतपत्र पर उस शानदार मोड़ के बाद प्रधानमंत्री के लिए सरासर और अविश्वसनीय खुशी का एक उच्च-कैलोरी तमाशा है। यह पता चला है कि मोदी ने न केवल एक चुनाव जीता था, बल्कि उन्होंने एक वफादार और उपकृत करने वाला विपक्ष भी हासिल कर लिया था, एक ऐसा विपक्ष जो उनकी हर भविष्यवाणियों और भविष्यवाणी…