Author: admin

publicuwatch24.-डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने डोंगरगढ़ ब्लॉक के धुर नक्सल प्रभावित वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत तोतलभर्री में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के भव्य कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी समुदाय की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और उनके अधिकारों के सम्मान में किया गया था। विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति हमारी अनमोल धरोहर है। इसे संरक्षित और संवर्धित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में डॉक्टरों की कमी एक बड़ी समस्या बन गई है. सरकार द्वारा संसद में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2022 से 2024 के बीच 20 AIIMS से 429 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया है. सबसे ज्यादा 52 इस्तीफे दिल्ली AIIMS से हुए, जो देश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है. इसके बाद ऋषिकेश और रायपुर AIIMS का नंबर आता है. इन इस्तीफों के पीछे मुख्य वजह बेहतर वेतन और सुविधाओं की कमी है. AIIMS से डॉक्टरों का छोड़कर जाना चिंता का विषय है. संसद में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2022 से…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। कांग्रेस नेता आशीष सिंह ठाकुर की माता एवं पूर्व विधायक स्व. बलराम सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी आशा सिंह का 13 अगस्त की सुबह निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा अर्चना विहार, नेहरू नगर से सरकंडा मुक्तिधाम के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की जा रही है। सीएम विष्णुदेव साय पुलिस परेड ग्राउंड में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान अश्व दल, बैगपाइपर, एनसीसी कैडेट्स समेत सुरक्षा बलों की कुल 17 टुकड़ियां परेड करेंगी। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में भी फुल ड्रेस रिहर्सल की जा रही है। इस दौरान डीजीपी कैलाश मकवाना ने रिहर्सल…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के दौरे पर रहेंगे. विकास योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. देवारीभाठ में डीपीआरसी भवन का लोकार्पण करेंगे. जिला अस्पताल और कलेक्ट्रेट भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे. रायपुर लौट कर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे. राजधानी में भाजपा की तिरंगा यात्रा आज. शाम 4 बजे शहीद स्मारक भवन से रवाना यात्रा होगी. सीएम विष्णुदेव साय तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे. तेलीबांधा मरीन ड्राइव में यात्रा खत्म होगी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ विधायक, सांसद होंगे कार्यक्रम में शामिल. पूर्व सैनिक सामाजिक, स्वयंसेवी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। 15 अगस्त से फिर से फार्म भरे जाएंगे. बस्तर से आवेदन की शुरुआत होगी। इसका लाभ बस्तर संभाग में नियद नेल्ला नार योजना से जुड़े गांव की छुटी हुई महिलाओं को होगा। सीएम साय के द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए थे. 15 अगस्त से 31 अगस्त तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। 15 सितंबर तक सत्यापन: 15 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे फिर एक से 15 सितंबर तक सेक्टर से लेकर जिला स्तर पर आवेदनों का…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार को संयुक्त ईसाई समाज ने रैली निकाली। रैली में शहर और आसपास के इलाकों से आए सैकड़ों लोगों ने चर्च और ईसाई समुदाय पर हो रहे हमलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समाज के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चर्चों पर हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ी है। इसके अलावा, कई ईसाई परिवारों और पास्टरों के खिलाफ धर्मांतरण के झूठे आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह कार्रवाई समुदाय को डराने और सामाजिक माहौल बिगाड़ने की…

Read More

publicuwatch24.–बिलासपुर। सीएम साय के हाथों मेधावी छात्र सम्मानित हुए। साय ने X पोस्ट में बताया कि आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ गुरु घासीदास केंद्रीय विश्विद्यालय बिलासपुर स्थित रजत जयंती सभागार में शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल हुआ। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना केवल गर्व का क्षण नहीं, बल्कि नए भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारे विश्वास का प्रमाण है। शिक्षा ही विकास का सबसे मजबूत स्तंभ है और प्रदेश सरकार संकल्पित है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक पहुंचे। कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल , धरम लाल कौशिक , धरमजीत सिंह ,…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज सभी स्कूलों और ग्राम पंचायतों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” रखी गई है। द्वितीय चरण के अंतिम दिन जिले के सभी स्कूलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण, स्काउट एवं गाइड कैडेट्स उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति नारों और तिरंगे की शान के गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर साहसिक प्रदर्शन के…

Read More

panchayattantra24.-भिलाई। ललित कला अकादमी, नई दिल्ली के 64 वें नेशनल आर्ट इक्जीबिशन ने श्रेष्ठता का नया इतिहास रचा है। मंडी हाऊस स्थित कमानी आडिटोरियम एवं रविन्द्र भवन आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस दौरान पद्मविभूषण मूर्तिकार रामसुतार, पद्मश्री प्रिंट मेकर श्याम शर्मा, संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल, ज्वाइंट सेक्रेटरी अमिता प्रसाद सरभाई, सेक्रेटरी इंचार्ज राजीव कुमार एवं उपाध्यक्ष डॉ. नंदलाल ठाकुर मौजूद थे। देश भर से एकत्रित वरिष्ठ कलाकारों और आर्ट क्रिटिकों ने बताया है कि आजादी के बाद से यह पहला मौका है जब…

Read More