Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ जिलेवासियों को 62 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 42 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से 45 लोकार्पण कार्य एवं 19 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से 70 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री साय ने 5 करोड़ 25 लाख 11 हजार रुपए की लागत से धरमजयगढ़ के पानीखेत से ऐडुकला मार्ग पर भेंगारी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य एवं 6 करोड़ 39 लाख 6 हजार…

Read More

publicuwatch24.-बीरपुर। महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज बीरपुर स्थित अपने निज निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आरंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज करोड़ों भारतीयों को एक सूत्र में जोड़ते हुए जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल बनाने वाला सशक्त जन आंदोलन बन गया है। तिरंगा हमें उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, बलिदान और तप की याद दिलाता है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत का सपना देखा और…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत शहीद जवानों के परिवारों से भेंट कर उन्हें श्रीफल व मिठाई भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान परिजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका हालचाल जाना और 15 अगस्त के मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रण दिया गया। जिले के कुल 39 शहीद परिवारों तक पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने न केवल उन्हें सम्मानित किया, बल्कि उनकी समस्याओं को सुनते हुए समुचित निराकरण का आश्वासन भी दिया। शहीद परिवारों से मुलाकात के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से गुरुवार को राजभवन में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य में निर्वाचन संबंधी तैयारियों और आयोग के कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल ने आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और समयबद्ध एवं निष्पक्ष चुनाव संचालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन आयोग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र होने चाहिए। निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम साय ने दिलीप सिंह जूदेव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा, यह पल मेरे लिए अत्यंत भावुक और स्मरणीय रहा क्योंकि जूदेव जी न केवल एक प्रेरणादायी नेता थे बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपनी सादगी, जनसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अटूट समर्पण से लाखों दिलों को छुआ। प्रदेश के विकास में उनका अमूल्य योगदान आने वाली पीढ़ियों तक स्मरणीय और प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मैंने उनके आदर्शों को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के संकल्प को दोहराया। उनकी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें सादर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने अपने स्वेच्छानुदान मद से 33 व्यक्तियों को 5 लाख 55 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। राज्यपाल रमेन डेका ने कोण्डागांव जिले के 10 टी.बी. मरीजों के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। यह सहायता राशि उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान मद से दी है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलेगी। प्रत्येक मरीज को प्रति माह 500 रुपए के मान से 6 माह तक सहायता दी जाएगी। इसी तरह स्वेच्छानुदान मद से रानी मां…

Read More

publicuwatch24.-बीजापुर. नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पामेड़ एवं तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों के स्मारक को ध्वस्त किया है. साथ ही बड़े चट्टानों के बीच छिपाकर रखे बड़ी मात्रा में विस्फोटक एवं हथियार बरामद किए हैं. जानकारी के मुताबिक, गुंडराजगुड़ेम, बड़सेनपल्ली, मंगलतोर एवं उड़तामल्ला की ओर माओवादी विरोधी अभियान के तहत कोबरा 208, सीआरपीएफ 228 एवं जिला सुकमा से कोबरा 203 की संयुक्त टीमें रवाना हुई थी. अभियान के दौरान उड़तामल्ला के जंगल में निर्मित माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया. कोमटपल्ली के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों ने बड़े चट्टानों के बीच छिपाकर रखा गया विस्फोटक…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दौड़ लगाई। कल शाम सीएम साय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा, शहीद स्मारक चौक से मरीन ड्राइव तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा में अद्भुत देशभक्ति का नज़ारा देखने को मिला। हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में भारत, और सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय के दिल की धड़कन है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला का पूर्ववर्ती सरकार के दौरान गठन तो किया गया, लेकिन इसके बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास पर पूर्ववर्ती सरकार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस कमी को दूर करने का बीड़ा उठाया है और अब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को सशक्त अधोसंरचना और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि यहां का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 611.21 करोड़ रुपये की लागत के 71…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम साय को रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने गणेश मेला के दौरान आयोजित होने वाले ऐतिहासिक चक्रधर समारोह के लिए आमंत्रित किया। चक्रधर समारोह रायगढ़, छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख वार्षिक सांस्कृतिक एवं संगीत महोत्सव है, जिसकी स्थापना महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में की गई थी। सीएम साय ने कहा, इस समारोह में हर वर्ष पूरे भारत से प्रसिद्ध कलाकार शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य एवं लोक कला प्रस्तुतियाँ देते हैं। यह समारोह न केवल रायगढ़, बल्कि सम्पूर्ण भारत के सांस्कृतिक जीवन में योगदान और कला के संरक्षण का अनूठा उदाहरण है।

Read More