Author: admin

publicuwatch24.-कवर्धा। कवर्धा में दर्दनाक हादसा हो गया है. एक बेलगाम गाड़ी ने नेशनल हाइवे पर किसान के खून की होली खेली है. NH 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर किसान को रौंद कर जिंदगी छीन ली. परिवार में मातम पसर गया है. बताया जा रहा है कि किसान नांगर लेकर खेत से लौट रहा था, जहां किसान को बेलगाम गाड़ी ने रौंद दिया. किसान के शरीर से बहुत खून बहा है, जिससे उसकी मौत हो गई. शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट है. मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम इंदौरी के पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन ने किसान को टक्कर मारी…

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है। चुनावी रणनीति के लिए लगातार पार्टियों के दिग्गज नेताओं का दौरा जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि इस साल चुनाव के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर 5 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। गृहमंत्री मोदी की सभा तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक लेंगे। वहीँ गृह और पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को भी शामिल किया जा सकता है। वहीं प्रभारी ओम माथुर कल शाम को रायपुर आएंगे वहीं सह प्रभारी…

Read More

publicuwatch24.-जगदलपुर। नक्सलियों ने दो हजार के करोड़ों के नोट दबा रखे हैं। इसका पता, इससे चलता है कि दो हजार के नोटों का चलन बंद करने की घोषणा के बाद नक्सलियों का 40 लाख रुपये से अधिक बरामद हो चुका है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि जितने नोट पकड़े गए हैं उसका कई गुना वे अलग-अलग राज्यों में खपाने का प्रयास कर रहे होंगे। सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अकेले दंडकारण्य क्षेत्र में ही करीब 150 करोड़ रुपये नक्सलियों के पास होंगे, जो उन्होंने तेंदूपत्ता ठेकेदारों, सिविल ठेकेदार व ग्रामीणों से पार्टी फंड के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को राजधानी रायपुर आ रहे हैं. पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान सामने आया है. साव ने मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पलटवार किया है.वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह को मिली जिम्मेदारी को लेकर कहा कि जल्द ही उनकी अधिकृत जानकारी आ जाएगी. अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आगमन हो रहा है. इस दौरान…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। बघेल ने कहा कि कोरोनाकाल में जब दिल्‍ली में लोग आक्‍सीजन की कमी से तड़प रहे थे, उस वक्‍त भी केजरीवाल राजनीति करने में व्‍यस्‍त थे। वहीं, छत्‍तीसगढ़ अपनी जरुरत पूरी करने के साथ ही दूसरे राज्‍यों को भी आक्‍सीजन पहुंचा रहा था। मुख्‍यमंत्री बघेल ने यह बातें यहां मीडिया से चर्चा करते हुए कही। बता दें कि रविवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल की बिलासपुर में सभा हुई थी। इस दौरान केजरीवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए। साथ ही…

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई है. 2 साल पुराने मामले में आखिरकार पुलिस ने हत्यारे को धर दबोचा है। मामला थाना राजिम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जेन्जरा का है। जहां 20 नवंबर 2021 को उमेन्द्र साहू ने थाना राजिम में मर्ग कायम कराया था कि इनकी पत्नी लोमेश्ववरी उम्र 30 साल 20 नवंबर 2021 को सुबह 05:30 बजे शौच के लिए नाला तरफ गयी थी जो वापस नहीं आने से पता तलाश दौरान मूढ़ तराई मार्ग नाला के पास नाला में मृत अवस्था में मिली कि रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 59/21 धारा 174 जा० फौ० कायम शव पंचनामा…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार। पलारी के ग्राम कौड़िया में रविवार को मिली युवती के लाश का रहस्य सुलझने के कगार पर है. मामले में युवती के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. शाम तक पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद लगाई गई है. बता दें कि पलारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कौड़िया में मुक्तिधाम के पास युवती की रक्तरंजित लाश मिली थी. पुलिस की पड़ताल में युवती के पेंट के जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्रा तुरमा के रहने वाली पुष्टि हुई थी. युवती 29 जून की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। केंद्रीय स्तर के नेता भी लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। लेकिन सियासी सरगर्मी के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि 30 आदिवासियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा से आए गायत्री परिवार के 30 आदिवासी सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इन सभी लोगों ने मंत्री कवासी लखमा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा है। बता दें कि कल भी…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। कबाड़ चोर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता छ. ग. राज्य स्टेट पावर डिस्ट्री कंपनी लिमिटेड दर्री ग्रामीण सब्बीर साहू ने 11 नग लोहे के खम्भे की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 370 / 2023 धारा 379,34 भादवि कायम कर वरिष्ट अधिकारीयो को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको सनत सोनवानी के नेतृत्व में बालको पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीयों की…

Read More

publicuwatch24.-मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। जिले के विकासखंड भरतपुर में बिजली की अघोषित कटौती का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर देखने को मिल रहा है. जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आए लोगों को बिजली गुल होने के बाद कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यहां अंधेरे में ही मरीजों का इलाज भी किया जाता है. जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही ब्लड बैंक की व्यवस्था की गई है. बिजली गुल होने से ब्लड के खराब होने का भी खतरा बना रहता है। जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकार की ओर से विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप…

Read More