
publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को राजधानी रायपुर आ रहे हैं. पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान सामने आया है. साव ने मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पलटवार किया है.वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह को मिली जिम्मेदारी को लेकर कहा कि जल्द ही उनकी अधिकृत जानकारी आ जाएगी. अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आगमन हो रहा है. इस दौरान शासकीय कार्यक्रम भी होगा और सभा भी होंगे. कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुड़े हुए हैं. उनका आगमन एतिहासिक होगा. कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक पार्टी के गतिविधि को आगे बढ़ाएंगे।