
publicuwatch24.com,सूरजपुर। सूरजपुर में नवजात बच्चों की लगातार मौत हो रही है. ताजा मामला जिला मुख्यालय से लगे रुनियाडीह से सामने आया है, जहां दो माह के बच्चे की मौत हो गई. जिले में लगातार टीका लगने से बच्चों की मौत से गांव के लोग डरे हुए हैं ।
पिछले तीन महीने में टीका लगने से पांच नवजात बच्चों की मौत हो गई है. ऐसा आरोप परिजनों ने लगाया है. परिजनों का कहना है कि बच्चा टिका लगने से पहले स्वस्थ था, उसे आंगनबाड़ी से टीका लगवाकर लाया, फिर रात में सुलाने के बाद सोया ही रह गया ।
परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मौत टीका लगने के बाद ही हुई है. दूसरी तरफ बच्चों की मौत की जानकारी मिलने के बाद बीएमओ गांव मे जांच के लिए पहुंचे ।
बीएमओ ने कहा कि टीका लगने से मौत हुई है. कहना गलत होगा. एकात प्रतिशत रिएक्शन होता है. जिसे समय रहते अस्पताल लाने पर बचाया जा सकता है. पूरे मामले की जांच कराने की बात कह रहे है. वहीं जिला पंचायत सदस्य ने क्षेत्र में लगातार बच्चों की हो रही मौत को गंभीरता से लिया है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सजग रहने की बात कही है ।
बच्चों की इस तारीख को हुई मौत
1. टेकराम पिता बुधुराम ( 2 माह का लड़का) 5 जनवरी 2021 को टीका लगा
दो दिन बात 7 जनवरी को मौत हो गई.
2. दिनेशु कुमार पिता रामफल (4 माह का लड़का) 6 नंवबर 2020
19 नवंबर को मौत हो गई.
3. दुबराज पिता चमरू लोहार ( 2 माह की बच्ची) 6 नवंबर 2020
18 दिसंबर को मौत हो गई.
4. टोननारायण पिता अम्मालाल राजवार (3 माह का लड़का) 28 जुलाई 2020
3 अक्टूबर को मौत हो गई
5. आलोक साय पिता अमर साय ( डेढ़ माह की लड़की) 2 दिसंबर 2020
टीका लगने के घाटा घंटे बाद बच्ची की मौत हो गई.