
publicuwatch24.com. गरियाबंद । दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद में बीच-बचाव करना महिला को भारी पड़ गया और उसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पूरा मामला गरियाबंद का है, जहां दो भाइयों का झगड़ा बंद कराने पहुंची तो उसके पति ने चाकू से उसके गले पर ही हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई ।
गरियाबंद पुलिस के मुताबिक अमलीपदर गांव में आज सुबह चाकूबाजी की घटना हुई है. छोटे भाई जगदीश सिन्हा व बड़े भाई त्रिलोचन सिन्हा के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि जगदीश ने बड़े भाई पर चाकू से हमला बोल दिया. दोनों भाई के बीच बचाव के लिये जगदीश की पत्नी मोंगरा बाई सामने आई तो, आवेश में आकर जगदीश ने अपने पत्नी मोंगरा के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. मोंगरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 6 माह के मासूम के अलावा एक दो साल का बेटा भी है. घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि परिवार विवाद की जानकारी सामने आ रही है ।
बड़ा भाई भी घायल
हमले में बड़ा भाई त्रिलोचन सिन्हा घायल हो गया है. उन्हें इलाज के लिए अमलीपदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके पेट में गंभीर चोट लगने से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है ।