
publicuwatch24.com.कवर्धा। मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा प्रवास के दौरान ग्राम धरमपुरा में जैतखाम के पास स्थित विवादित स्थल का निरीक्षण किया. यहां सतनामी समाज एवं अन्य समाज के बीच शासकीय भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद है ।
वन मंत्री ने ग्राम धरमपुरा में शासकीय धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात किए. कृषकों से धान खरीदी को लेकर होने वाले परेशानियों को लेकर चर्चा किए. किसानों ने धान खरीदी सुचारू रूप से संपन्न होने की बात कही. मंत्री मोहम्मद अकबर को धान खरीदी केन्द्र प्रबंधक ने बताया कि 7 हजार क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है. साथ ही मंत्री ने खरीदी केन्द्र के रजिस्टर का अवलोकन किया ।
उन्होनें उपस्थित अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी केन्द्र में कृषकों को किसी तरह का परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखे तथा धान खरीदी के उचित प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण अवसर पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, वनमंडलाधिकारी दिलराज प्रभाकर, अनुविभागीय अधिकारी कवर्धा, तहसीलदार एवं जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।