
publicuwatch24.com,गरियाबंद। गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मुताबिक सोमवार को गांव के चतुर्वेदी परिवार में लड़के की शादी थी. सुबह तकरीबन 10 ज्यादातर रिश्तेदार बारात के लिए निकल चुके थे. इसी दौरान घर पर मौजूद रिस्तेदारो में आपसी रंजिश के कारण गोली चला दी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि है कि करीब 2 वर्ष पुराना कोई विवाद था, जिसके कारण इस गोलीकांड को अंजाम दिया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है, लेकिन वह गोली चलाने के बाद से फरार है।
अच्छी बात ये है कि घायल युवक को भी गंभीर रूप से गोली नहीं लगी है. जिससे उसकी जान भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।
