
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर । जल जीवन मिशन के टेंडर में कथित गड़बड़ी की शिकायत के बाद भूपेश सरकार अब नए सिरे से टेंडर जारी करेगी, लेकिन इस बार टेंडर सेंट्रलाइज्ड नहीं होकर डिस्ट्रिक्ट लेवल पर किए जाएंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जल्द ही इसे लेकर हम केंद्र सरकार को पत्र लिखने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई राज्यों में टेंडर इसी तरह जारी किए गए हैं. पूर्व में जारी टेंडर में भारी गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने कहा कि जब किसी को एक पैसा भी नहीं गया, तो गड़बड़ी कैसे हो गई? टेंडर में ऐसी गड़बड़ी रमन सिंह के वक्त होती थी, जब कवर्धा में एक टेंडर निरस्त होने के बाद गड़बड़ी करने वालों को ही टेंडर दे दिया गया था. गड़बड़ी इसे कहते हैं ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि टेंडर हमने इसलिए निरस्त किया था क्योंकि बलरामपुर के ठेकेदार को सुकमा, तो दंतेवाड़ा के ठेकेदार को सूरजपुर में काम दे दिया गया, जबकि छोटे-छोटे काम स्थानीय स्तर पर दिए जाने चाहिए. कई मंत्रियों,विधायकों और ठेकेदारों ने इसे लेकर शिकायत की थी. सेंट्रलाइज्ड टेंडर की बजाए जब डिस्ट्रिक्ट लेवल पर टेंडर निकाले जाएंगे, तो इसका फायदा ज्यादा होगा. पाइपलाइन का ट्रांसपोर्टेशन, स्कील्ड लेबर दूरदराज के इलाकों में लेकर जाने से भार ज्यादा पड़ेगा ।
