Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

    November 26, 2026

    घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

    November 26, 2026

    चार ग्राम पंचायतों और तीन आश्रित गांवों के किसानों को मिली नजदीक में धान विक्रय की सुविधा

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना
    • घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना
    • चार ग्राम पंचायतों और तीन आश्रित गांवों के किसानों को मिली नजदीक में धान विक्रय की सुविधा
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छह वर्षीय छयांश के पैरों का होगा पूरा उपचार, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा
    • नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
    • एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण
    • संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
    • राम नगर धान खरीदी केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री बघेल, किसानों से किया आत्मीय संवाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छह वर्षीय छयांश के पैरों का होगा पूरा उपचार, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा

      November 26, 2026

      नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

      November 26, 2026

      एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण

      November 26, 2026

      राम नगर धान खरीदी केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री बघेल, किसानों से किया आत्मीय संवाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

      November 26, 2026

      लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस

      November 26, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना
    छत्तीसगढ

    घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 26, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    उपज का मिलेगा 2 लाख 71 हजार 560 रुपये मूल्य, किसान हितैषी व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

    publicuwatch24.-एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं उनकी उपज के सुव्यवस्थित उपार्जन के लिए की गई बेहतर व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव धान खरीदी केंद्रों में देखने को मिल रहा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। ऑनलाइन टोकन सुविधा, व्यवस्थित तौल एवं उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं से किसानों को अपनी उपज बेचने में काफी सहूलियत मिल रही है।
    इसी कड़ी में जिले के ग्राम बेलबहरा निवासी किसान रामलखन अपनी 87.60 क्विंटल धान की उपज लेकर कोड़ा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने ऑनलाइन टोकन सुविधा का लाभ लेते हुए निर्धारित तिथि पर अपनी उपज खरीदी केंद्र पहुंचाई। केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से प्रसन्न किसान रामलखन ने शासन की किसान हितैषी पहल की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।
    ऑनलाइन टोकन से समय और श्रम की हो रही बचत
    शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए संचालित ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस व्यवस्था से किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए बार-बार सहकारी समितियों के चक्कर लगाने अथवा लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं।
    उपार्जन केंद्रों में बेहतर इंतजाम से किसानों को राहत
    जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाए रखने के लिए उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, व्यवस्थित तौल और किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं से किसानों को अपनी उपज बेचने में अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। खरीदी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं से किसानों का विश्वास बढ़ रहा है।
    उपज का उचित मूल्य मिलने से मजबूत हो रही किसानों की आर्थिक स्थिति
    छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। इस दर के अनुसार किसान रामलखन की 87.60 क्विंटल धान की उपज का कुल मूल्य 2 लाख 71 हजार 560 रुपये होगा। किसानों को उनकी मेहनत और उपज का उचित मूल्य मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने, कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने तथा परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। शासन की किसान हितैषी नीतियां खेती-किसानी को आर्थिक रूप से अधिक लाभकारी बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।
    मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
    किसान राम लखन ने धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था, ऑनलाइन टोकन सुविधा तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर की गई व्यवस्थाओं से धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सरल और सुविधाजनक हुई है। घर बैठे टोकन प्राप्त होने और उपार्जन केंद्रों में बेहतर सुविधाएं मिलने से किसानों को काफी राहत मिल रही है।
    जिले में धान खरीदी को लेकर की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं और तकनीक आधारित टोकन प्रणाली किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं। शासन एवं जिला प्रशासन की किसान हितैषी पहल से किसानों को न केवल अपनी उपज बेचने में सुविधा मिल रही है, बल्कि उनकी आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

    November 26, 2026

    धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, पारदर्शिता के लिए 101.32 हेक्टेयर रकबा समर्पित

    November 25, 2026

    किसानों को धान खरीदी केंद्रों में मिल रही बेहतर सुविधाएं,खरीफ उपज बेचने पहुंचे किसान सालिक राम वर्मा ने जताई खुशी

    November 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

    By Publicuwatch AutherNovember 26, 2026

    3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

    November 26, 2026

    चार ग्राम पंचायतों और तीन आश्रित गांवों के किसानों को मिली नजदीक में धान विक्रय की सुविधा

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छह वर्षीय छयांश के पैरों का होगा पूरा उपचार, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा

    November 26, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

    November 26, 2026

    घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

    November 26, 2026

    चार ग्राम पंचायतों और तीन आश्रित गांवों के किसानों को मिली नजदीक में धान विक्रय की सुविधा

    November 26, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.