publicuwatch24.-बलौदाबाजार। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। किसान भी अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं और सुव्यवस्थित व्यवस्था के बीच धान विक्रय कर रहे हैं।
इसी कड़ी में ग्राम रवान निवासी किसान सालिक राम वर्मा बुधवार को अपनी पांच एकड़ कृषि भूमि में उत्पादित धान को बेचने के लिए भरसेली धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि मगरवाय खार में उनकी पांच एकड़ जमीन है, जहां उन्होंने धान की फसल लगाई थी। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सोसायटी में धान बेचने के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था है।
वर्मा ने कहा कि सुशासन सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत कम उत्पादन के कारण 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने वाले किसानों को भी अंतर की राशि प्रदान करने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ऐसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण है, जिनकी फसल का उत्पादन किसी कारणवश निर्धारित सीमा से कम रहता है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
Trending
- छत्तीसगढ़ की साहित्यिक समृद्धि को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दिलाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्रीसाय
- अंडमान-निकोबार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे खैरागढ़ के अथर्व सिंह अंडर-19 बालक वर्ग के लिए हुआ चयन
- किसानों को धान खरीदी केंद्रों में मिल रही बेहतर सुविधाएं,खरीफ उपज बेचने पहुंचे किसान सालिक राम वर्मा ने जताई खुशी
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से महिला किसानों की राह हुई आसान, घर बैठे मिल रहा धान बेचने का समय
- सेवा-सेतु से आसान हुई नाम परिवर्तन की प्रक्रिया, लाभार्थी ईश्वर पोरते ने जताया शासन के प्रति आभार
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से धान विक्रय हुआ सरल और सुविधाजनक
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव
Wednesday, November 25
