Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, अतिरिक्त आय से परिवार हुआ आर्थिक रूप से मजबूत

    November 25, 2026

    धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, पारदर्शिता के लिए 101.32 हेक्टेयर रकबा समर्पित

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ की साहित्यिक समृद्धि को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दिलाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्रीसाय

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, अतिरिक्त आय से परिवार हुआ आर्थिक रूप से मजबूत
    • धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, पारदर्शिता के लिए 101.32 हेक्टेयर रकबा समर्पित
    • छत्तीसगढ़ की साहित्यिक समृद्धि को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दिलाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्रीसाय
    • अंडमान-निकोबार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे खैरागढ़ के अथर्व सिंह अंडर-19 बालक वर्ग के लिए हुआ चयन
    • किसानों को धान खरीदी केंद्रों में मिल रही बेहतर सुविधाएं,खरीफ उपज बेचने पहुंचे किसान सालिक राम वर्मा ने जताई खुशी
    • ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से महिला किसानों की राह हुई आसान, घर बैठे मिल रहा धान बेचने का समय
    • सेवा-सेतु से आसान हुई नाम परिवर्तन की प्रक्रिया, लाभार्थी ईश्वर पोरते ने जताया शासन के प्रति आभार
    • पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, अतिरिक्त आय से परिवार हुआ आर्थिक रूप से मजबूत

      November 25, 2026

      छत्तीसगढ़ की साहित्यिक समृद्धि को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दिलाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्रीसाय

      November 25, 2026

      अंडमान-निकोबार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे खैरागढ़ के अथर्व सिंह अंडर-19 बालक वर्ग के लिए हुआ चयन

      November 25, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से धान विक्रय हुआ सरल और सुविधाजनक

      November 25, 2026

      छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव

      November 25, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » छत्तीसगढ़ की साहित्यिक समृद्धि को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दिलाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्रीसाय
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ की साहित्यिक समृद्धि को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दिलाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्रीसाय

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 25, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    रायपुर साहित्य उत्सव का 8 से 10 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण

    ‘युवा भारत’ की थीम पर आयोजित होगा तीन दिवसीय साहित्य उत्सव

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय भाषाओं, लोक साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण-संवर्धन पर दिया जोर

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और वैचारिक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 8 से 10 जनवरी 2027 तक रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर साहित्य उत्सव के प्रतीक चिह्न का अनावरण और पोस्टर का विमोचन कर आयोजन की औपचारिक घोषणा की। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘युवा भारत’ निर्धारित की गई है।
    मुख्यमंत्रीसाय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ साहित्य, कला, संस्कृति और लोक परंपराओं की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध प्रदेश है। हमारी भाषाओं, बोलियों, लोककथाओं, गीत-संगीत और साहित्य में यहां के जनजीवन, सामाजिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना की गहरी अभिव्यक्ति मिलती है। रायपुर साहित्य उत्सव इस समृद्ध विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के साथ ही साहित्यिक संवाद, रचनात्मक अभिव्यक्ति और नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में सीमित समय में रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन किया गया था। साहित्यकारों, आयोजन समिति और सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा तथा देशभर में इसकी चर्चा हुई। उन्होंने गत वर्ष के सफल आयोजन के लिए सभी साहित्यकारों और आयोजन से जुड़े सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस बार महोत्सव को और अधिक व्यापक, भव्य एवं गरिमामय स्वरूप दिया जाए।
    मुख्यमंत्रीसाय ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि रायपुर साहित्य उत्सव देश के प्रमुख साहित्यिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करे। यह आयोजन केवल साहित्यिक गतिविधियों तक सीमित न रहकर विचारों के आदान-प्रदान, सांस्कृतिक विविधता के सम्मान और नई रचनात्मक संभावनाओं के विस्तार का सशक्त मंच बने।
    जनजातीय भाषाओं और लोक साहित्य के संरक्षण को मिले विशेष प्राथमिकता
    मुख्यमंत्रीसाय ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय भाषाओं और लोक साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गोंडी, हल्बी, कुड़ुख और सादरी सहित विभिन्न भाषाओं एवं बोलियों में लोकज्ञान, परंपराओं और साहित्य की अमूल्य विरासत समाहित है। इन भाषाओं में पीढ़ियों से संचित ज्ञान, लोककथाओं और सांस्कृतिक परंपराओं का दस्तावेजीकरण तथा संरक्षण आवश्यक है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य उत्सव में जनजातीय साहित्य, लोकभाषाओं और पारंपरिक रचनात्मक अभिव्यक्तियों को प्रमुख स्थान दिया जाना चाहिए। इससे न केवल हमारी सांस्कृतिक विविधता को व्यापक पहचान मिलेगी, बल्कि नई पीढ़ी भी अपनी जड़ों और समृद्ध विरासत से जुड़ सकेगी।
    युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा को मिलेगा नया मंच
    मुख्यमंत्रीसाय ने कहा कि इस वर्ष साहित्य उत्सव की थीम ‘युवा भारत’ अत्यंत प्रासंगिक है। यह भारत की युवा शक्ति, भाषाई विविधता, विचारों की बहुलता और साझा भविष्य के संकल्प को अभिव्यक्त करती है।
    उन्होंने कहा कि साहित्य किसी भी समाज की संवेदनशीलता, विचारशीलता और रचनात्मक चेतना को समृद्ध करता है। ऐसे आयोजनों में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, विचार साझा करने और अनुभवी साहित्यकारों से सीखने का अवसर मिल सके।
    मुख्यमंत्री ने गत वर्ष रायपुर साहित्य उत्सव के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित कवि सम्मेलन प्रतियोगिताओं की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित अवसर, प्रोत्साहन और व्यापक मंच उपलब्ध कराने की है। रायपुर साहित्य उत्सव उभरते रचनाकारों को नई पहचान दिलाने और प्रदेश में साहित्यिक गतिविधियों को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    साहित्यकारों ने साझा किए अनुभव, आयोजन को और व्यापक बनाने के दिए सुझाव
    इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकारों, कवियों और रचनाकारों ने गत वर्ष आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव के अनुभव साझा किए तथा आगामी आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
    साहित्यकारों ने कहा कि राजधानी रायपुर में इतने व्यापक स्तर पर साहित्य महोत्सव का आयोजन प्रदेश के साहित्यिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गत वर्ष के आयोजन से साहित्यकारों और रचनाकारों में नई ऊर्जा तथा उत्साह का संचार हुआ है। इस पहल ने छत्तीसगढ़ की साहित्यिक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की नई संभावनाएं भी विकसित की हैं।
    साहित्यकारों ने साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि साहित्यिक गतिविधियों को शासन स्तर पर प्रोत्साहन मिलने से रचनाकारों का मनोबल बढ़ता है और नई पीढ़ी भी साहित्य एवं सृजन के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित होती है।
    साहित्यकारों ने गत वर्ष के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय, राज्य सरकार और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी साहित्य उत्सव को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता का विश्वास दिलाया।
    मुख्यमंत्रीसाय ने सभी साहित्यकारों और आयोजन समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से रायपुर साहित्य उत्सव छत्तीसगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकारपंकज झा, मुख्यमंत्री के सलाहकारआर. कृष्णा दास, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्षशशांक शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारीआलोक सिंह, जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, मुख्यमंत्री के विशेष सचिवरजत बंसल सहित प्रदेशभर से आए वरिष्ठ साहित्यकार, कवि, कवयित्रियां, लेखक, लेखिकाएं एवं साहित्य और सृजन जगत से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, अतिरिक्त आय से परिवार हुआ आर्थिक रूप से मजबूत

    November 25, 2026

    अंडमान-निकोबार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे खैरागढ़ के अथर्व सिंह अंडर-19 बालक वर्ग के लिए हुआ चयन

    November 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से धान विक्रय हुआ सरल और सुविधाजनक

    November 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, अतिरिक्त आय से परिवार हुआ आर्थिक रूप से मजबूत

    By Publicuwatch AutherNovember 25, 2026

    मावा मिन मिशन और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिला आर्थिक संबल प्रतिवर्ष दो हजार…

    धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, पारदर्शिता के लिए 101.32 हेक्टेयर रकबा समर्पित

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ की साहित्यिक समृद्धि को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दिलाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्रीसाय

    November 25, 2026

    अंडमान-निकोबार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे खैरागढ़ के अथर्व सिंह अंडर-19 बालक वर्ग के लिए हुआ चयन

    November 25, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, अतिरिक्त आय से परिवार हुआ आर्थिक रूप से मजबूत

    November 25, 2026

    धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, पारदर्शिता के लिए 101.32 हेक्टेयर रकबा समर्पित

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ की साहित्यिक समृद्धि को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दिलाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्रीसाय

    November 25, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.