publicuwatch24.-बलौदाबाजार। शासन की सेवा-सेतु पहल आम नागरिकों के लिए विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल, सुगम एवं सुलभ बनाने में सहायक साबित हो रही है। इसके माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है और उनके कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरे हो रहे हैं।
इसी कड़ी में लाभार्थी ईश्वर पोरते ने अपने नाम में परिवर्तन कर ईश्वर सिंह किए जाने के लिए तहसील कार्यालय सिमगा में आवेदन प्रस्तुत किया था। सेवा-सेतु के माध्यम से उनके आवेदन पर आवश्यक कार्यवाही की गई। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ राजपत्र में नाम परिवर्तन का प्रकाशन हुआ और उन्हें राजपत्र की प्रति भी प्राप्त हो गई।
पोरते ने बताया कि सेवा-सेतु के माध्यम से नाम परिवर्तन की प्रक्रिया सरल एवं सुगम तरीके से पूरी हुई। उन्होंने इस सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं तहसील कार्यालय सिमगा के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा-सेतु के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहजता से उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह पहल डिजिटल माध्यम से शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने और उनके कार्यों को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Trending
- धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, पारदर्शिता के लिए 101.32 हेक्टेयर रकबा समर्पित
- छत्तीसगढ़ की साहित्यिक समृद्धि को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दिलाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्रीसाय
- अंडमान-निकोबार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे खैरागढ़ के अथर्व सिंह अंडर-19 बालक वर्ग के लिए हुआ चयन
- किसानों को धान खरीदी केंद्रों में मिल रही बेहतर सुविधाएं,खरीफ उपज बेचने पहुंचे किसान सालिक राम वर्मा ने जताई खुशी
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से महिला किसानों की राह हुई आसान, घर बैठे मिल रहा धान बेचने का समय
- सेवा-सेतु से आसान हुई नाम परिवर्तन की प्रक्रिया, लाभार्थी ईश्वर पोरते ने जताया शासन के प्रति आभार
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से धान विक्रय हुआ सरल और सुविधाजनक
Wednesday, November 25
