publicuwatch24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ में पेंड्रावन-बंगोली जलाशय में खनन को लेकर लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है. इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को एक्टिविस्ट आलोक शुक्ला के साथ अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस ली. उन्होंने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि सरकार लीज अनुमति वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेस आंदोलन करेगी.
यह सरकार का किसान विरोधी रवैया : भूपेश बघेल
कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र में खनन की अनुमति न कांग्रेस सरकार और न रमन सिंह सरकार ने दिए, लेकिन वर्तमान सरकार ने खदान को लीज पर दे दिया. यह सरकार का किसान विरोधी रवैया है.
किसानों के साथ आंदोलन की चेतावनी
उन्होंने कहा कि पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र को लेकर जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट में जलाशय और बांध को नुकसान होने की बात कही गई थी. स्थानीय ग्रामीण ने भी लीज रद्द करने की मांग की. सरकार अगर यह लीज वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस इसे लेकर किसानों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी. वहीं विधानसभा में इस मामले को उठाया जाएगा.
किसानों के साथ ये सरकार का मजाक : भूपेश बघेल
मौसम की मार और धान खरीदी में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर भी भूपेश बघेल ने साय सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीते दिनों चक्रवाती तूफान से बेमौसम हुई बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है. लेकिन अबतक किसानों के खेत में सर्वे नहीं हो पाया है, जिससे उन्हें मुआवजा मिल सके. वहीं किसानों को फसल बीमा के बावजूद बीमा सर्वे भी नहीं हुआ और न ही बीमा का लाभ मिला. सरकार को इसपर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. उपार्जन केंद्रों में एक महीने बाद किसानों का टोकन कट रहा है. किसानों के साथ ये सरकार मजाक कर रही है.
हमारे मास्टर प्लान पर सरकार ने रोक लगाया : भूपेश बघेल
पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि हमारे मास्टर प्लान पर सरकार ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए रोक लगा दिया. लेकिन खुद तीन साल में कुछ नहीं किया. अब सरकार बताएं कि कांग्रेस कार्यकाल के मास्टर प्लान में क्या गड़बड़ी थी.
एक्टिविस्ट आलोक शुक्ला ने भी उठाए सवाल
एक्टिविस्ट आलोक शुक्ला ने भी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. शुक्ला ने कहा कि 30 से 40 गांव पेंड्रावन जलाशय से सिंचित होता है. ऐसे में यहां अगर कंपनी खनन करती है तो बड़ा दुष्प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर क्या वजह थी कि जो सरकार ने कंपनी को खनन करने के लिए NOC दे दी.
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से धान विक्रय हुआ सरल और सुविधाजनक
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव
- धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर किसानों का फूटा गुस्सा, SDM कार्यालय का किया घेराव; बिरोदा में केंद्र बहाल करने की मांग
- पेंड्रावन जलाशय विवाद पर भूपेश बघेल का सरकार को अल्टीमेटम, लीज अनुमति वापस नहीं ली तो कांग्रेस करेगी आंदोलन
- राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से कृषक उत्कल को मिला प्रोत्साहन
- धमतरी : जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे मछली दाना केंद्र
- पर्यटन, मखाना उत्पादन और दुग्ध व्यवसाय से संवरेगी नगरी-सिहावा की तस्वीर
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
Wednesday, November 25
