Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव

    November 25, 2026

    धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर किसानों का फूटा गुस्सा, SDM कार्यालय का किया घेराव; बिरोदा में केंद्र बहाल करने की मांग

    November 25, 2026

    पेंड्रावन जलाशय विवाद पर भूपेश बघेल का सरकार को अल्टीमेटम, लीज अनुमति वापस नहीं ली तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव
    • धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर किसानों का फूटा गुस्सा, SDM कार्यालय का किया घेराव; बिरोदा में केंद्र बहाल करने की मांग
    • पेंड्रावन जलाशय विवाद पर भूपेश बघेल का सरकार को अल्टीमेटम, लीज अनुमति वापस नहीं ली तो कांग्रेस करेगी आंदोलन
    • राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से कृषक उत्कल को मिला प्रोत्साहन
    • धमतरी : जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे मछली दाना केंद्र
    • पर्यटन, मखाना उत्पादन और दुग्ध व्यवसाय से संवरेगी नगरी-सिहावा की तस्वीर
    • बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
    • मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव

      November 25, 2026

      पेंड्रावन जलाशय विवाद पर भूपेश बघेल का सरकार को अल्टीमेटम, लीज अनुमति वापस नहीं ली तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

      November 25, 2026

      विकसित भारत @2047 के अनुरूप छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख योजनाओं एवं नीतिगत पहलों से कराया अवगत

      November 25, 2026

      गुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से की सौजन्य मुलाक़ात

      November 25, 2026

      रायपुर में 22 करोड़ की लाइब्रेरी का काम 2 महीने पीछे; MLA ने लगाई अधिकारियों को फटकार

      November 25, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से कृषक उत्कल को मिला प्रोत्साहन
    छत्तीसगढ

    राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से कृषक उत्कल को मिला प्रोत्साहन

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 25, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से जिले के किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं। जिले के विकासखंड बसना के ग्राम बरडीह के कृषक उत्कल ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आधुनिक कृषि तकनीक और उन्नत खेती के प्रति उनकी रुचि ने उनकी आय में वृद्धि की है।
    कृषक उत्कल बताते हैं कि वर्ष 2025-26 में उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड बैंगन की खेती को अपनाया। इससे पहले वे परंपरागत रूप से धान की खेती करते थे। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ लेकर उन्होंने 0.40 हेक्टेयर भूमि में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती शुरू की। खेती में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए उन्होंने ड्रिप सिंचाई पद्धति अपनाई। इससे फसल को आवश्यकता के अनुरूप पानी उपलब्ध कराने में सहायता मिली। उन्नत तकनीक के साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के परिणामस्वरूप उन्हें बेहतर उत्पादन प्राप्त हुआ और उनकी आय में वृद्धि हुई।
    कृषक उत्कल की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण पहलू परंपरागत धान की खेती से ग्राफ्टेड बैंगन की खेती की ओर उनका सफल बदलाव है। ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाने के बाद उन्हें प्रति एकड़ लगभग 146 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। बाजार में अच्छे दर पर बैंगन का विक्रय होने से उन्हें सभी खर्चों के बाद लगभग 2 लाख 43 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।
    कृषक उत्कल निरंतर कृषि की उन्नत तकनीकों को अपनाने तथा नई पद्धतियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं। वे समय-समय पर विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी खेती को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। वे अपने रिश्तेदारों एवं ग्राम की अन्य महिलाओं को भी उद्यानिकी फसल अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। आसपास के किसान लगातार उनके खेत का भ्रमण कर खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी प्राप्त करते हैं और उनसे मार्गदर्शन एवं सुझाव लेकर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर किसानों का फूटा गुस्सा, SDM कार्यालय का किया घेराव; बिरोदा में केंद्र बहाल करने की मांग

    November 25, 2026

    धमतरी : जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे मछली दाना केंद्र

    November 25, 2026

    पर्यटन, मखाना उत्पादन और दुग्ध व्यवसाय से संवरेगी नगरी-सिहावा की तस्वीर

    November 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव

    By Publicuwatch AutherNovember 25, 2026

    रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ, पहले ही दिन विदेशी पर्यटकों की आमद से बढ़ा…

    धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर किसानों का फूटा गुस्सा, SDM कार्यालय का किया घेराव; बिरोदा में केंद्र बहाल करने की मांग

    November 25, 2026

    पेंड्रावन जलाशय विवाद पर भूपेश बघेल का सरकार को अल्टीमेटम, लीज अनुमति वापस नहीं ली तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

    November 25, 2026

    राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से कृषक उत्कल को मिला प्रोत्साहन

    November 25, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव

    November 25, 2026

    धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर किसानों का फूटा गुस्सा, SDM कार्यालय का किया घेराव; बिरोदा में केंद्र बहाल करने की मांग

    November 25, 2026

    पेंड्रावन जलाशय विवाद पर भूपेश बघेल का सरकार को अल्टीमेटम, लीज अनुमति वापस नहीं ली तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

    November 25, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.