publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यशाला में महिला सुरक्षा, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा और महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित विशेषज्ञ और संबंधित पक्ष मौजूद रहे।
मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर सीएम ने जताई चिंता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM साय ने कहा कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को कोई भी समाज स्वीकार नहीं कर सकता। भारत में प्राचीन काल से ही नारियों की पूजा की जाती रही है, लेकिन आज भी इन गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हमें इन समस्याओं को स्वीकार कर इनके समाधान के लिए प्रयास करना होगा।
मानव तस्करी में करीबी लोग होते हैं शामिल- CM साय
उन्होंने कहा कि मानव तस्करी के मामलों में कई बार करीबी लोग ही शामिल होते हैं। पैसे और नौकरी का झांसा देकर महिलाओं को घरों से बाहर ले जाया जाता है और वे तस्करी के जाल में फंस जाती हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं। दिल्ली में भी कई महिलाओं को इस तरह के जाल से छुड़ाया गया है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार के प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू हिंसा व मानव तस्करी को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
सीएम बोले- जनआंदोलन बनाने की जरूरत
उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर का जिक्र करते हुए कहा कि यहां महिलाओं को 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा 181 महिला हेल्पलाइन नंबर भी संचालित है। छत्तीसगढ़ पुलिस के अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से भी महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। घरेलू हिंसा और मानव तस्करी रुके इसकी कोशिश रहेगी। इसे रोकने हमें जनांदोलन करना होगा और सबको प्रयास करना पड़ेगा।
Trending
- खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन जरूरी, समाज की सामूहिक भागीदारी से ही रुकेगी कुरीति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- आधार संबंधी त्रुटियों और तकनीकी कारणों से शून्य हुए रकबे का किया जा रहा सुधार, किसानों को धान विक्रय से वंचित होने की चिंता से मिली मुक्ति
- बरदर उपार्जन केंद्र में 148.80 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम बरदर के किसान, ऑनलाइन टोकन से समय और श्रम की हुई बचत
- पीएम-जनमन योजना से पीवीटीजी परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी
- रामलला दर्शन योजना के तहत महासमुंद के 154 तीर्थयात्री अयोध्या धाम रवाना, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
- सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान
- भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का चयन, महक नरवासे और पलक सिंह ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव
Monday, November 23
