publicuwatch24.-महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं को भगवान राम के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के 147 तीर्थयात्रियों एवं 7 शासकीय अनुरक्षकों सहित कुल 154 यात्रियों का दल आज रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं जिले के जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया तथा उनके मंगलमय, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि रामलला दर्शन योजना प्रदेश के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं को भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने वाली जनहितैषी योजना है। अयोध्या धाम में प्रभु रामलला के दर्शन और वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं धार्मिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों के सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
यात्रियों को रवाना करते समय जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
रामलला दर्शन योजना के तहत यह चार दिवसीय तीर्थयात्रा कार्यक्रम 23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के साथ-साथ वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी सुअवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यात्रियों के ठहरने, भोजन-नाश्ता, आवागमन, चिकित्सा एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि श्रद्धालु सहज एवं सुविधाजनक तरीके से तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकें।
Trending
- पीएम-जनमन योजना से पीवीटीजी परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी
- रामलला दर्शन योजना के तहत महासमुंद के 154 तीर्थयात्री अयोध्या धाम रवाना, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
- सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान
- भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का चयन, महक नरवासे और पलक सिंह ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव
- जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम
- महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला 24 नवंबर को: खारून तट पर उमड़ेगी आस्था, दीपदान और लोक संस्कृति का दिखेगा अनूठा संगम
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए – राज्यपाल डेका
Monday, November 23
