publicuwatch24.-रायपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया. उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बीमारी के कारण 91 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत छत्तीसगढ़ के तमाम नेताओं ने शोक जताया और श्रद्धांजलि व्यक्त की.
CM विष्णु देव साय ने जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. एक पुत्र के लिए माँ ही उसकी पूरी दुनिया होती है. माँ के स्नेह और आशीष का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता. दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं योगी और उनके शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं. बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!”
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी मुख्यमंत्री योगी की माता के निधन पर शोक प्रकट किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। प्रभु श्री रामचंद्र से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीधाम में स्थान तथा शोकाकुल पूज्य महाराज जी एवं समस्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति”
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया दुख
उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी की माता के निधन पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”
मंत्री ओपी चौधरी ने दी श्रद्धाजलि
मंत्री ओपी चौधरी ने भी दुख जताते हुए लिखा कि “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति”
Trending
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
- CM योगी की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय समेत छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक
- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को CM साय का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
- महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सक्ती जिले के ठठारी में यूनियन बैंक की नवीन शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ
Friday, November 20
