publicuwatch24.-रायपुर। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। रवाना होने से पहले CM साय ने दिल्ली दौरे को लेकर जानकारी दी।
आज का दिन छत्तीसगढ़ का- CM साय
CM साय ने कहा कि भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रदेश को अपने राज्योत्सव के अवसर पर प्रस्तुति देने का मौका मिलता है। आज का दिन छत्तीसगढ़ का है। यहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए हैं। वहीं, सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के कलाकार अपनी कला और संस्कृति की झलक पेश करेंगे।
यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं की ड्यूटी पर बोले CM
उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग समय पर चुनाव होते रहते हैं। जब छत्तीसगढ़ में चुनाव होते हैं, तब पड़ोसी राज्यों के कार्यकर्ता भी यहां सहयोग करने आते हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में चुनाव आने वाले हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता वहां जा रहे हैं। सीएम साय ने आगे कहा कि पार्टी का जैसा आदेश होगा, उसके अनुसार वे भी चुनावी जिम्मेदारी निभाने के लिए जाएंगे।
Trending
- दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक
- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को CM साय का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
- महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सक्ती जिले के ठठारी में यूनियन बैंक की नवीन शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 178 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और 97 कार्यों का लोकार्पण
- 1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण
Friday, November 20
