
पब्लिकयूवाच 24.com,राजनांदगांव। खैरागढ़ से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह ने अमित जोगी से सवाल किया है कि क्या मरवाही का चुनाव अजीत जोगी के जीवन से बड़ा हो सकता है, क्या ऐसे कारण बन रहे हैं कि अमित जोगी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दे रहे हैं. 34 वर्ष तक के अपनी राजनीतिक जीवन में अजीत जोगी ने जब-जब सीधी लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच लड़ाई हुई अजीत जोगी मौन रहे या फिर कांग्रेस की लाइन पर निर्णय लिया ।
जनता कांग्रेस छोड़ कांग्रेस में प्रवेश की आ रही खबरों के बीच मीडिया से चर्चा में खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि अमित जोगी को उन्होंने हमेशा छोटे भाई के तौर पर देखा है, लेकिन अमित जोगी ने मीडिया में कहा कि इस्तीफा दे दें, पंजा छाप पर लड़ लें, जमानत जब्त हो जाएगी. मैने कुछ नहीं कहा. कोई बात नहीं मेरा भविष्य खैरागढ़ की जनता ही तय करेगी, और कोई तय नहीं करेगा. लेकिन मैं अमित जोगी से पूछ सकता हूं कि 2016 में आपने पार्टी बनाई तो 2018 तक कांग्रेस के विधायक के रूप में क्यों रहे, छोड़ देते विधानसभा, लड़ लेते मरवाही जाकर ।
देवव्रत सिंह ने कहा कि मैं विधायक हूं, और जनता के वोट से जीता हूं. और जनता की भावना का सम्मान कर रहा हूं. मध्यप्रदेश में भी चुनाव हो रहा है, वहां भी जो लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में चले गए हैं, उनसे भी जनता यह प्रश्न पूछ रही है कि आपने इस्तीफा क्यों दिया. हमने तो आपको जिताया था. सिम्बाल चाहे कोई भी हो. तो अभी मेरे इस्तीफा देने का कोई प्रश्न नहीं उठता. और तकनीकी रूप से क्यों छोड़ा जाए, यहां के लोगों की भावना का सम्मान किया है, यहां के लिए काम करना है ।
