
पब्लिकयूवाच 24.com,कोरिया। मरवाही उपचुनाव में जनता कांग्रेस के भाजपा को समर्थन दिए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि भाजपा और जोगी कांग्रेस के बीच पहले से गठबंधन रहा है. हम तो पहले ही कहते रहे हैं कि जनता कांग्रेस भाजपा की बी टीम है ।
मनेंद्रगढ़ में प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस में मरवाही उपचुनाव में जेसीसी के भाजपा को समर्थन दिए जाने के सवाल पर कहा कि यह सब लोग जानते थे कि इनके बीच सालों से गठबंधन है. लेकिन पहली बार खुले में स्वीकार किए हैं. रमन सिंह स्वीकार किए हैं, अमित जोगी स्वीकार कर रहे हैं. इस बात का परिचायक है कि गठजोड़ बहुत पुराना है, लेकिन पहली बार सामने आ रहा है ।