publicuwatch24.-मुंगेली । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को आत्मीय पाती लिखकर उन्हें और उनके परिवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने पत्र में बच्चों की अच्छी पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि घर की जरूरतों के बीच बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना प्रशंसनीय है। उन्होंने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि महतारी वंदन योजना की राशि से सुनीता बहन को स्कूल वैन का किराया और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है, ताकि महिलाएं अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार आर्थिक निर्णय ले सकें। मुख्यमंत्री ने सुनीता बहन के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खूब पढ़ने, अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के अवसर मिलने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प में बच्चों के लिए बेहतर अवसर तैयार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
गौरतलब है कि शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता अब महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण संबल बन रही है। इसी कड़ी में ग्राम लिम्हा की सुनीता साहू योजना के तहत प्राप्त राशि से बच्चों के स्कूल वैन का किराया और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्च पूरे करने में मदद मिल रही है। सुनीता ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य से बढ़कर कोई सपना नहीं होता। इस सपने को पूरा करने के लिए जिले की सुनीता बहन निरंतर प्रयास कर रही हैं। बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इसके लिए वे घर की जिम्मेदारियों के साथ उनकी शैक्षणिक जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखती हैं। सुनीता ने मुख्यमंत्री की पाती मिलने पर खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
Trending
- महतारी वंदन की राशि से बच्चों की शिक्षा संवार रहीं सुनीता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाती लिखकर प्रयासों को सराहा
- बलौदाबाजार में हाईटेंशन करंट का कहर: पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मां गंभीर; रायपुर रेफर
- डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम,राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
- पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…
- 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में
- ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’
- धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा
- मिठाई निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
Friday, November 6
