Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’

    November 6, 2026

    धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा

    November 6, 2026

    मिठाई निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’
    • धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा
    • मिठाई निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • मजदूरी से सब्जी की खेती तक का सफर, तीन एकड़ जमीन में मेहनत से रुकमनिया बनीं लखपति दीदी
    • पहले सर्दी-जुकाम, फिर बढ़ सकती है परेशानी, जानिए स्वाइन फ्लू से कैसे बचें
    • दिवाली 2026: मां लक्ष्मी ने उल्लू को ही क्यों बनाया अपना वाहन? जानें दिवाली की रात इसके दर्शन का गूढ़ अर्थ, धार्मिक संदेश और नियम
    • मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’

      November 6, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

      November 6, 2026

      मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

      November 6, 2026

      मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न

      November 5, 2026

      जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित

      November 5, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा
    छत्तीसगढ

    धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 6, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-धमतरी। युवाओं को आधुनिक तकनीक, डिजिटल कौशल और भविष्य की रोजगारपरक संभावनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में धमतरी जिले के विद्यार्थियों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इस पहल के तहत नगर पालिक निगम धमतरी के सहयोग से संचालित पीआईवीओटी एआई प्रशिक्षण केंद्र में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें जिले के 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    उल्लेखनीय है कि युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने नगर पालिक निगम आयुक्त को किफायती दरों पर अधिकाधिक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए थे। इसके परिपालन में नगर निगम द्वारा रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित कर सहकार्य स्थल (को-वर्किंग स्पेस) की शुरुआत की गई। इसी व्यवस्था के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पीआईवीओटी प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया गया।
    घड़ी चौक स्थित नगर निगम कॉम्प्लेक्स के तृतीय तल पर संचालित पीआईवीओटी एआई प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित परीक्षा चार अलग-अलग पालियों में संपन्न हुई, ताकि विद्यार्थियों को सुविधाजनक एवं व्यवस्थित ढंग से परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सके। विद्यार्थियों ने इस पहल में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
    इस अवसर पर नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण कर वहां उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं एवं गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित आधुनिक तकनीकी कौशलों का प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर बल देते हुए अधिकाधिक विद्यार्थियों को इस सुविधा से जोड़ने के संबंध में सुझाव दिए। साथ ही इस दिशा में नगर निगम की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।
    पीआईवीओटी एआई प्रशिक्षण केंद्र के संस्थापक अभिषेक भट्टाचार्य ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर उन्हें प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के शुल्क में अधिकतम 80 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को अधिकतम 3 हजार रुपये तक की शुल्क छूट मिलेगी। इससे आर्थिक रूप से सामान्य पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को भी आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
    उन्होंने बताया कि इस पहल का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, तकनीकी शिक्षा तक उनकी पहुंच बढ़ाना तथा उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप नए कौशल विकसित कर सकेंगे और भविष्य में रोजगार, स्वरोजगार, व्यवसाय तथा उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए स्वयं को तैयार कर सकेंगे।
    वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, संचार, व्यापार और प्रशासन सहित अनेक क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही नई तकनीकों की जानकारी एवं उनका व्यावहारिक प्रशिक्षण देना समय की आवश्यकता है। तकनीकी दक्षता के साथ रचनात्मक सोच, समस्या समाधान और नवाचार की क्षमता विकसित करना भी युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
    जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम की इस पहल से धमतरी के युवाओं को अपने ही जिले में आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध हो रहा है। यह प्रयास युवाओं में डिजिटल दक्षता विकसित करने, तकनीकी शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने तथा उन्हें बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    मिठाई निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

    November 6, 2026

    खोंगापानी की फातिमा परवीन को मिली 33वीं किस्त की राशि, बच्चों की जरूरतों और खुशियों पर खर्च करती हैं योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता

    November 4, 2026

    महतारी वंदन योजना से अंजली पटेल को मिला आर्थिक संबल, दीपावली से पहले मिली 33वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां

    November 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    रायपुर

    ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’

    By Publicuwatch AutherNovember 6, 20260

    ’एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी…

    धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा

    November 6, 2026

    मिठाई निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

    November 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    November 6, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’

    November 6, 2026

    धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा

    November 6, 2026

    मिठाई निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

    November 6, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.