बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार और शरीर में दर्द जैसी परेशानियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ये स्वाइन फ्लू के लक्षण भी हो सकते हैं। मऊ के केसरी राज हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ। सुमन्त कुमार गुप्ता ने इस बीमारी से बचाव और सावधानियों के बारे में जानकारी दी है।
डॉ. सुमन्त कुमार गुप्ता के मुताबिक, स्वाइन फ्लू एक वायरस जनित बीमारी है। इसके प्रमुख लक्षणों में सर्दी-जुकाम, बुखार और पूरे शरीर में दर्द शामिल हैं। कुछ बच्चों में डायरिया जैसी परेशानी भी शुरू हो सकती है।
चिकित्सक बताते हैं कि स्वाइन फ्लू में समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए लक्षण दिखाई देने पर योग्य चिकित्सक से संपर्क करके इलाज शुरू कराना जरूरी है।
डायबिटीज और हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को भी संक्रमण के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करें। समय-समय पर हाथों को साफ करें और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। डॉक्टर ने समय पर वैक्सीनेशन कराने की भी सलाह दी है।
डॉक्टर के मुताबिक, बीमारी के दौरान ताजे फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी का सेवन करना चाहिए। खानपान का ध्यान रखने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है।
स्वाइन फ्लू के दौरान तेल युक्त चीजों का अधिक सेवन न करें। बासी खाना और काफी देर पहले काटकर रखे गए फलों को खाने से बचने की सलाह दी गई है।
Trending
- मजदूरी से सब्जी की खेती तक का सफर, तीन एकड़ जमीन में मेहनत से रुकमनिया बनीं लखपति दीदी
- पहले सर्दी-जुकाम, फिर बढ़ सकती है परेशानी, जानिए स्वाइन फ्लू से कैसे बचें
- दिवाली 2026: मां लक्ष्मी ने उल्लू को ही क्यों बनाया अपना वाहन? जानें दिवाली की रात इसके दर्शन का गूढ़ अर्थ, धार्मिक संदेश और नियम
- मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
Friday, November 6
