publicuwatch24.-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. मरवाही वन मंडल क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती संख्या और उनकी गतिविधियों ने वन विभाग और स्थानीय किसानों की चिंता बढ़ा दी है. पहले जहां हाथियों के इस दल में करीब 55 सदस्य होने का अनुमान लगाया जा रहा था, वहीं अब ड्रोन कैमरे से की गई सटीक गिनती के बाद 62 हाथियों के मौजूद होने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है.
दो-तीन दलों में बंटे होने के कारण हो रही थी भ्रम की स्थिति
जानकारी के अनुसार, इससे पहले हाथी अलग-अलग दो-तीन छोटे दलों में बंट जाते थे, जिस कारण उनकी सही संख्या का आकलन करना मुश्किल हो रहा था. दल में हाथियों की अनुमानित संख्या लगभग 55 बताई जा रही थी. हाल ही में जब ड्रोन की मदद से एरियल व्यू लिया गया, तो वास्तविक संख्या सामने आई. मरवाही वन मंडल के डीएफओ IFS कुमार निशांत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ड्रोन से की गई गिनती में हाथियों की कुल संख्या 62 पाई गई है.
किसानों की बढ़ी मुश्किलें, फसलें बन रही हैं आहार
एक ही इलाके में 62 हाथियों का एक साथ डेरा डालना क्षेत्र के किसानों के लिए भारी मुसीबत बन गया है. हाथियों का यह बड़ा दल लगातार खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है और उन्हें अपना आहार बना रहा है. किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है.
वन विभाग और हाथी मित्र दल अलर्ट
वन विभाग और ‘हाथी मित्र दल’ मुस्तैद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग के मैदानी कर्मचारी और स्थानीय हाथी मित्र दल पूरी तरह से मुस्तैद हैं. वह लगातार हाथियों की आवाजाही और गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके और ग्रामीणों को समय रहते सतर्क किया जा सके.
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर, रेडी-टू-ईट निर्माण से सरस्वती समूह को हर महीने 50 हजार रुपये का मुनाफा
- राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्योत्सव के शिल्पग्राम में बिखरी झारा आर्ट कलाकृतियों की छटा
- राज्योत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को जानने उमड़ रही लोगों की भीड़
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ
- श्मशान काली का क्या है
- सत्य साईं अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, 45 हजार बच्चों की सर्जरी का आंकड़ा पार; CM साय और केंद्रीय मंत्री ने की मुक्तकंठ प्रशंसा
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का चैंपियन बना मैनपाट टाइटंस, फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराया
Monday, November 2
