publicuwatch24.-रायपुर। रायगढ़ जिले के प्रतिभावान युवा क्रिकेटर अनूप चौबे का छत्तीसगढ़ राज्य की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन होने पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कम उम्र में राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में स्थान बनाना अनूप की कड़ी मेहनत, समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे रायगढ़ जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के युवाओं में प्रतिभा और संभावनाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है उन्हें सही अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करने की। अनूप चौबे ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास के बल पर कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
चौधरी ने कहा कि अनूप का राज्य की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन जिले के अन्य उभरते खिलाडि़यों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनूप आने वाले समय में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।
वित्त मंत्री चौधरी ने अनूप चौबे के उज्ज्वल क्रिकेट करियर की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके खेल जीवन की एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने अनूप के परिजनों, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Trending
- बिहान योजना से जशपुर की ग्रामीण महिलाएं बन रहीं लखपति दीदी, स्वरोजगार से मिल रही नई पहचान
- अनूप की उपलब्धि रायगढ़ जिले के लिए गौरव का क्षण, युवा खिलाडि़यों को मिलेगी प्रेरणा: वित्त मंत्री चौधरी
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया सादर नमन
- अम्बेडकर अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की बड़ी उपलब्धि, हृदय और फेफड़े की प्रमुख संरचनाओं से चिपकी कैंसर की जटिल गांठ को सफलतापूर्वक निकाला
- राज्योत्सव पर विशेष लेख : किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
- आयुष्मान योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए दो ऑपरेटरों को बर्खास्त करने के निर्देश…
- पटवारियों को आंदोलन से लौटने की अपील, उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- सरकार मांगों पर करेगी विचार
Saturday, October 31
