publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कई ठिकानों पर दबिश दी. ED की टीम चर्चित शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के घर भी पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, राजधानी में 3 से 4 अलग-अलग स्थानों पर जांच कार्रवाई की जा रही है. सुबह से ही ED के अधिकारियों की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही हैं. इसी कड़ी में शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के घर भी छापेमारी की गई है. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. फिलहाल ED की इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. जांच आगे बढ़ने के साथ ही कार्रवाई से जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना है.
गौरतलब है कि हाल ही में ED ने रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला और दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में भी छापेमारी की थी. रायपुर में कारोबारी नितिन डागा के घर दो गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने कई डॉक्यूमेंट्स की जांच की. वहीं दुर्ग में ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े गुलशन बघेल के आवास पर ED की टीम पहुंची थी. अधिकारियों की करीब 10 सदस्यीय टीम सुबह 6 बजे ऋषभ ग्रीन सिटी के E-701 स्थित उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच की थी.
Trending
- बिहान योजना से जशपुर की ग्रामीण महिलाएं बन रहीं लखपति दीदी, स्वरोजगार से मिल रही नई पहचान
- अनूप की उपलब्धि रायगढ़ जिले के लिए गौरव का क्षण, युवा खिलाडि़यों को मिलेगी प्रेरणा: वित्त मंत्री चौधरी
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया सादर नमन
- अम्बेडकर अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की बड़ी उपलब्धि, हृदय और फेफड़े की प्रमुख संरचनाओं से चिपकी कैंसर की जटिल गांठ को सफलतापूर्वक निकाला
- राज्योत्सव पर विशेष लेख : किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
- आयुष्मान योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए दो ऑपरेटरों को बर्खास्त करने के निर्देश…
- पटवारियों को आंदोलन से लौटने की अपील, उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- सरकार मांगों पर करेगी विचार
Saturday, October 31
