Publicuwatch24.com-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन देखने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव का है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम फरसगांव में कुंदन सोरी अपने घर में मोबाइल फोन देख रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई कैलाश सोरी ने उसे टोका। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कैलाश ने लकड़ी के डंडे से अपने छोटे भाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। साथ ही आरोपी ने कुंदन के सिर पर भी जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही खल्लारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हत्या के आरोपी बड़े भाई कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Trending
- सेवा सेतु से महज 3 दिनों में बना जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, ग्राम खलबोरवा के मोहन कोसले की समय और श्रम की हुई बचत
- दीपावली से पहले प्रदेश के किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का मिला लाभ
- महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
- महतारी वंदन योजना से नम्रता के परिवार को मिला आर्थिक संबल, पति के पारंपरिक व्यवसाय को मिली नई गति
- ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री टंक राम वर्मा
- अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : मुख्यमंत्री साय
- शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर डॉक्टर से 34 लाख की ठगी, इंदौर से 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
- महासमुंद जिले के 1.26 लाख से अधिक किसानों के खातों में 25.45 करोड़ रुपये अंतरित
Friday, October 30
