panchayattantra24.-गरियाबंद। राज्य शासन द्वारा श्रमिक परिवारों की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने तथा मातृत्व के दौरान सहयोग देने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में श्रम विभाग द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत गरियाबंद जिले की हितग्राही श्रीमती कविता धु्रव को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। श्रीमती कविता धु्रव ने बताया कि योजना के तहत प्राप्त सहायता राशि से उन्हें अपने बच्चों के लालन-पालन, देखभाल एवं आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मातृत्व के दौरान मिलने वाली यह आर्थिक सहायता श्रमिक परिवारों के लिए काफी उपयोगी है। इससे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने तथा नवजात शिशु की देखभाल में सहयोग मिलता है। उन्होंने सहायता राशि प्रदान करने के लिए राज्य शासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ निर्धारित पात्रता एवं शर्तों के अनुसार पंजीकृत निर्माण श्रमिक महिला अथवा पंजीकृत निर्माण श्रमिक की पत्नी को दिया जाता है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रम विभाग में पंजीयन होना आवश्यक है। बच्चे के जन्म के बाद निर्धारित आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज संबंधित श्रम कार्यालय अथवा निर्धारित श्रम सुविधा केंद्र में जमा किए जा सकते हैं। पात्रता की जांच के बाद स्वीकृत सहायता राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में अंतरित की जाती है। श्रीमती कविता ध्रुव ने कहा कि इस तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ महिलाओं और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए भी सहायक हैं। उन्होंने अन्य पात्र हितग्राहियों से भी योजना की जानकारी लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की।
Trending
- प्रेसवार्ता: पुरानी नीति के तहत ही होगी धान खरीदी, कम उत्पादन में भी 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक बोनस देने पर अभी निर्णय नहीं- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- बच्चों की सुरक्षा के साथ उनकी प्रतिभा, कौशल और आत्मविश्वास को भी मिले पूरा अवसर: डॉ. वर्णिका शर्मा
- राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में रायपुर में जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की सुनवाई
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वर्चुअल बैठक में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ की चर्चा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय जी की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत से लौटी पेयजल सुविधा
- आजीविका डबरियों से महिलाओं की आय बढ़ाने की पहल, 55 महिलाएं सीएसआर के सहयोग से मत्स्य उत्पादन से जुड़ीं
Wednesday, October 28
