publicuwatch24.-रायपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर में आज सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष सप्ताह का विषय “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखा गया है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई।
इस अवसर पर डॉ. राय ने कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक आचरण सुशासन एवं राष्ट्रीय विकास के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ करने का आह्वान किया, ताकि संस्थान में पारदर्शी, प्रभावी एवं भ्रष्टाचार-मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।
संस्थान के सतर्कता अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा भी ली जाएगी।
सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के दौरान जागरूकता अभियान, बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शन, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार तथा सतर्कता संबंधी विषयों एवं लोक प्रशासन में नैतिक मूल्यों पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
इन गतिविधियों के माध्यम से आईसीएआर-एनआईबीएसएम का उद्देश्य सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोक सेवा में जवाबदेही को प्रोत्साहित करना तथा संस्थागत उत्कृष्टता और राष्ट्रीय समृद्धि के लिए नैतिक एवं पारदर्शी प्रशासन को सुदृढ़ करना है।
Trending
- मुंगेली के हर्ष शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर धमाका, दिल्ली में स्कूल गेम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व
- खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा
- धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
- एनआईबीएसएम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ
- बालिका@work कार्यक्रम : आरएमएसए सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
- शहीद गुंडाधुर की धरती पर बदलाव की नई इबारत, बस्तर के 70 सुरक्षा कैंप बनेंगे ‘सेवा डेरा’
- ’सेवा सेतु केंद्र से कम समय में मिला विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में नाम सुधारने में हुई आसानी’
- धमतरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 10 गोवंश मुक्त; ट्रक और आरोपियों से 20 लाख रुपये का माल जब्त
Monday, October 26
