publicuwatch24.-रायपुर। जल जीवन मिशन के तहत जिलों में काम पूरा करने के बाद बीते ढाई साल से भुगतान के लिए निर्माण एजेंसियां और ठेकेदार जूझ रहे हैं। लंबे समय से भुगतान अटकने से परेशान ठेकेदार छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन की अगुवाई में 27 अक्टूबर को रायपुर में घड़ी चौक से लेकर अंबेडकर चौक तक विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष बीरेश शुक्ला के मुताबिक, बीते तीन साल से एजेंसियों का करीब पांच हजार करोड़ का भुगतान लंबित है। मिशन के तहत मल्टी विलेज योजना, सिंगल विलेज योजना, एमबीएस योजना, सोलर आधारित योजना, रनिंग वाटर योजना, नलकूप खनन योजना एवं अन्य स्कीमों के तहत कार्य किए गए हैं, लेकिन भुगतान रोक दिया गया है।
जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाना है, लेकिन भुगतान संबंधी संकट का असर अब योजना की जमीनी बदहाली पर नजर आ रही है। पर्याप्त संचालन और रखरखाव नहीं होने से ग्रामीणों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ठेकेदारों ने काम पूरा करने के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थानों से कर्ज लिया था। अब समय पर बैंक की किस्तें नहीं चुका पा रहे हैं। इस वजह से कई ठेकेदारों को खुदकुशी जैसा कदम भी उठाना पड़ा है।
Trending
- आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर
- लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ
- छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 घायल; बालोद में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों ने गंवाई जान
- केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस
- फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर भी मिलेगा राशन, बुजुर्ग हितग्राहियों के लिए खाद्य विभाग ने बताई वैकल्पिक व्यवस्था
- जल जीवन मिशन का 5,000 करोड़ रुपये भुगतान बकाया, 27 अक्टूबर को अर्धनग्न होकर कटोरा लेकर प्रदर्शन करेंगे ठेकेदार
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या पर उभरा संवेदना का ज्वार, कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Monday, October 26
